PKL-12: सीजन की पहली गोल्डन रेड में दबंग दिल्ली केसी ने दर्ज की जीत, पुनेरी पल्टन को हराया
दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन की पहली गोल्डन रेड में पुनेरी पल्टन को हरा दिया। सीजन के 14वें मैच में दोनों टीमें निर्धारित समय की समाप्ति तक 28-28 की बराबरी पर थीं। टाईब्रेकर का आयोजन हुआ और इसमें भी दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर रहीं। दिल्ली ने टॉस जीतकर गोल्डन रेड में मैच अपने नाम कर लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन की पहली गोल्डन रेड में पुनेरी पल्टन को हरा दिया। सीजन के 14वें मैच में दोनों टीमें निर्धारित समय की समाप्ति तक 28-28 की बराबरी पर थीं। इसके बाद टाईब्रेकर का आयोजन हुआ और इसमें भी दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर रहीं। फिर मैच का फैसला गोल्डन रेड से हुआ, जिसमें टॉस जीतने के बाद आशू मलिक ने दिल्ली को सीजन की दूसरी जीत और पल्टन को लगातार तीन जीत के बाद पहली हार दिलाई।
निर्धारित समय की बात करें तो मैच की पहली रेड पर असलम ने बोनस लिया। विशाल ने दिल्ली के स्टार रेडर आशू को पीछे से लपकते हुए पल्टन के इरादे जाहिर किए लेकिन फजल ने पंकज को एंकल होल्ड कर आशू को रिवाइव करा लिया। वापसी के बाद आशू ने अबिनेश को बाहर कर स्कोर बराबर कर दिया। फिर दिल्ली ने पंकज को बाहर कर लीड ले ली लेकिन गुरदीप ने आशू को अकेले लपकते हुए स्कोर फिर बराबर कर दिया।
हाफटाइम तक दिल्ली रहे आगे
हाफटाइम तक दिल्ली 18-13 से आगे थे, जो हाफटाइम से पहले की एक रेड पर गलती से पल्टन नकारे गए बोनस के साथ 18-14 हो गया। इससे बेखबर फजल ने पंकज का शिकार कर हाई-5 पूरा किया। आदित्य ने बीते दो प्रयास में तीन अंक लेकर इस खुशी को कम कर दिया। पल्टन ने ऑलआउट लेकर 22-21 की लीड ले ली। अलाइन के बाद लगातार तीन अंक के साथ पल्टन ने चार अंक की लीड ले ली।
ब्रेक के बाद आदित्य ने फजल का शिकार किया और दिल्ली को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। बीते पांच मिनट में पल्टन ने 1 के मुकाबले सात अंक लेकर लीड ली। दिल्ली ने डू ओर डाई रेड पर आदित्य को लपक फासला 2 का कर दिया। पल्टन ने आशू को लपक फासला 3 का कर दिया। 19वें मिनट में पंकज को डू ओर डाई पर दिल्ली ने लपक स्कोर 25-27 कर दिया। सचिन मैच की अंतिम रेड पर गए और टाइमआउट हो गए। इस तरह मुकाबला टाईब्रेकर में चला गया।
टाईब्रेकर का हाल
आदित्य ने पल्टन के लिए पहली रेड की और स्कोर 1-0 कर दिया। फिर नीरज ने दिल्ली के लिए रेड की ओर बोनस के साथ स्कोर 1-1 कर दिया। फिर पंकज रेड पर गए और स्कोर 2-1 कर दिया। दिल्ली के लिए दूसरी रेड आदित्य ने की और स्कोर 2-2 कर दिया। फिर गौरव को सुरजीत ने अंक दे दिया। स्कोर 3-2 हो गया था। अगली रेड फजल की थी और वह भी अंक लेकर स्कोर 3-3 करने में सफल रहे। फिर सचिन की बारी आई। उन्होंने टो टच के साथ स्कोर 4-3 कर दिया।
दिल्ली के लिए चौथी रेड अक्षित ने कीऔर बोनस के साथ स्कोर 4-4 कर दिया। असलम पल्टन के लिए आखिरी रेड पर गह और स्कोर 5-4 कर दिया। अब दिल्ली के लिए आखिरी रेड आशू ने की ओर स्कोर 5-5 कर दिया। इस तरह मैच गोल्डन रेड में चला गया। टास दिल्ली ने जीता। आशू रेड पर आए और उन्होंने दो अंक लेकर दिल्ली की जीत पक्की कर दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।