विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चेस वर्ल्ड कप जीतने से चूके R Praggnanandhaa, सिल्‍वर मेडल से करना पड़ा संतोष , PM Modi ने इस तरह बढ़ाया हौसला

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Thu, 24 Aug 2023 07:52 PM (IST)

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद फिडे शतरंज विश्व कप के फाइनल मैच में मैग्नस कार्लसन से खिताबी मुकाबला हार गए। मैग्रस ...और पढ़ें

PM Modi ने ट्वीट शेयर कर R Praggnanandhaa को दी बधाई
PM Modi ने ट्वीट शेयर कर R Praggnanandhaa को दी बधाई

HighLights

  1. आर प्रगनानंद को चेस विश्व कप फाइनल में कार्लसन से मिली हार
  2. कार्लसन ने पहली बार जीता चेस विश्व कप 2023 का खिताब
  3. पहले राउंड में जीत हासिल करने के बाद कार्लसन ने दूसरा राउंड ड्रॉ पर कराया समाप्त

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। PM Modi Congratulate and Motivates R Praggnanandhaa भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद फिडे शतरंज विश्व कप के फाइनल मैच में मैग्नस कार्लसन से खिताबी मुकाबला हार गए। मैग्रस कार्लसन ने टाईब्रेकर मुकाबले का पहला राउंड जीता और दूसरा ड्रॉ करवाकर आसानी से चेस विश्व कप जीत लिया।

बता दें कि मैग्नस ने पहली बार चेस विश्व कप का खिताब जीता है। पांच बार विश्व चैंपियनशिप जीत चुके मैग्रेस के खिलाफ मिली हार के बाद आर प्रगनानंद को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

PM Modi ने ट्वीट शेयर कर R Praggnanandhaa को दी बधाई

दरअसल, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “हमें फिडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए आर प्रग्गनानंद पर गर्व है! उन्होंने अपनी असाधरण कौशल का प्रदर्शन किया और फाइनल में मैग्नस कार्लसन को कड़ी टक्कर दी। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। उन्हें आगामी टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं।”

बता दें कि भारत के 18 साल के प्रगनानंद (R Praggnanandhaa) ने फाइनल मैच में दबाव मे आकर अंक गंवा दिए। कार्लसन ने 45 चालों में पहला गेम जीता और इसके बाद दूसरा राउंड ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ ने भी ट्वीट करके लिखा प्रगनानंद 2023 फिडे विश्व कप के उपविजेता हैं।

शानदार टूर्नामेंट के लिए 18 साल के भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर प्रगनानंद को बधाई। फाइनल तक पहुंचने के दौरान प्रगनानंद ने विश्व नंबर 2 हिकारू नाकामूरा और विश्व नंबर 3 फाबियानो करूआना को हराया था। विश्व कप में रजत पदक जीतने के बाद प्रगनानंद ने फिडे कैंडिडेट्स के लिए टिकट हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में भले ही प्रगनानंद को हार मिली हो, लेकिन रनरअप के तौर पर भी उन पर पैसों की बारिश हुई। सिल्वर मेडल जीतने के बाद आर प्रगनानंद को 66 लाख रुपये की धनराशि मिली, जबकि विजेता मैग्नस कार्लसन करीब 91 लाख रुपये मिले है।