Asian Games: एशियन गेम्स में बेईमानी करने पर उतारू था चीन! गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने कही बड़ी बात
दुनिया के नंबर-1 जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में भी अपनी बादशाहत कायम की। नीरज ने 88.88 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। यह उनका सीजन बेस्ट प्रदर्शन रहा। हालांकि इनके पहले थ्रो को लेकर विवाद भी हुआ। नीरज चोपड़ा को पहला थ्रो दो बार करना पड़ा। वहीं किशोर जेना के एक थ्रो को पहल फाउल दिया गया फिर सही ठहराया गया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत के लिए 11वां दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। जेवलिन टू्र्नामेंट में इतिहास रचते हुए भारत ने सिल्वर और गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं, भारत के ही किशोर जेना ने सिल्वर मेडल जीता।
दुनिया के नंबर-1 जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में भी अपनी बादशाहत कायम की। नीरज ने 88.88 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। यह उनका सीजन बेस्ट प्रदर्शन रहा। हालांकि, इनके पहले थ्रो को लेकर विवाद भी हुआ।
नीरज को करना पड़ा दोबारा थ्रो
दरअसल, नीरज ने पहला जेवलिन 85 मीटर के ऊपर का फेंका। तकनीकी खमी की वजह से इसे मापा नहीं जा सका। इसको लेकर विवाद हुआ। बाद में नीरज को दोबारा थ्रो करना पड़ा। मैच जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने अंपायर के निर्णय की आलोचना की।
यह भी पढ़ें- Asian Games: एशियाई खेलों में इंडिया ने रचा इतिहास, PM Modi ने दी बधाई; कहा- भारत पहले से कहीं अधिक चमका
"मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ"
गोल्ड जीतने के बाद नीरज ने कहा, "नॉर्मली में एक मैच 6 बार थ्रो करता हूं, लेकिन आज मैंने 7 बार भाला फेंका। मैंने इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा था। यहां कुछ तो गलत था। वे मेरा थ्रो नहीं मापा सके। तब तक दूसरे खिलाड़ी ने भाला फेंका और मेरा मार्क खो दिया।"
मैच में यह गड़बड़ी एक बार नहीं बल्कि दो बार देखने के मिली। एक तरफ जहां नीरज के थ्रो को मापा नहीं गया थो वहीं, किशोर जेना के दूसरे थ्रो को पहले फाउल दिया गया। बाद में विरोध जताया गया, रिप्ले देखा गया। तब अंपायर ने थ्रो को वैध करार दिया। सोशल मीडिया पर भी चीन में हुए इस घटना की खूब आलोचना हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।