संबलपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की नई समय-सारिणी
पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की समयसारिणी म एक जुलाई से परिवर्तन किया गया है।
संसू, संबलपुर : पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की समयसारिणी में एक जुलाई से परिवर्तन किया गया है। नई समय सारिणी के तहत ट्रेन नंबर-12146 पुरी- लोकमान्य तिलक टर्मिनल, 18407 पुरी- शिरडी साईं और 18421 पुरी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस अब सुबह 5:15 बजे के बजाय सुबह 5 बजे संबलपुर पहुंचेगी और 5:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर-18108 संबलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस स्टेशन में प्रात: 3:20 बजे के बजाय 3 बजे पहुंचेगी और 3:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर-18507 विशाखापत्तनम-अमृतसर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस संबलपुर में अपराह्न 1:05 बजे के बजाय 12:55 बजे पहुंचकर 1:15 बजे रवाना होगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर-12839 यशवंतपुर- हटिया, 12890 यशवंतपुर-टाटानगर और 13575 तांब्रम- जसीडी साप्ताहिक एक्सप्रेस संबलपुर में अपराह्न 1:30 बजे के बजाय 1:15 बजे पहुंचेगी और 1:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर-18408 शिरडी साईं-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस टिटिलागढ़ में पूर्वाह्न 11: 05 बजे और संबलपुर में अपराह्न 2:05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर- 12894 बलांगीर-भुवनेश्वर इंटरसिटी एक्सप्रेस संबलपुर में 4:25 बजे पहुंचेगी और 4:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 13352 एलेप्पी- धनबाद एक्सप्रेस टिटलागढ़ में रात 9:35 बजे और संबलपुर में रात 1: 30 बजे पहुंचेगी। जबकि ट्रेन नंबर-18107 राउरकेला- जगदलपुर एक्सप्रेस टिटिलागढ़ में रात 11:55 बजे पहुंचेगी।