Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Odisha News: बरगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप

    By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 09:37 PM (IST)

    Odisha News ओडिशा में बरगढ़ के भेड़ेन थाना अंतर्गत जामडोल गांव में एक घर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इन चारों की हत्या हुई है या इन्होंने आत्महत्या की है।

    Hero Image
    ओडिशा के बरगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप। फोटो जागरण

    संबलपुर,संवाद सूत्र। Odisha News: ओडिशा में रविवार की शाम बरगढ़ (Bargarh) जिला के भेड़ेन थाना अंतर्गत जामडोल गांव में एक घर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इन चारों की हत्या हुई है या इन्होंने आत्महत्या की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

    घटना की जानकारी मिलते ही भेड़ेन थानेदार संगीता महापात्र और अतिरिक्त तहसीलदार देवानंद साहू एक प्लाटून पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। रात हो जाने की वजह से पुलिस सोमवार के दिन इस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसेगी, ऐसा बताया गया है। गांव में काली पूजा के अवसर पर महिषासुर राज नामक यात्रा चलने से गांव में हजारों की संख्या में लोग जुटे हैं। ऐसे में उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से कड़ी व्यवस्था की गई है।

    मिले इनके शव

    जामडोल गांव के कंधपाड़ा में 65 वर्षीय शेषदेव मेहेर अपनी 60 वर्षीय पत्नी खिरेश्वरी मेहेर, 30 वर्षीय पुत्र अरविंद मेहेर और 22 वर्षीय पुत्री श्रावणी मेहेर के साथ रहते हैं। रविवार की शाम उनके घर के पास से गुजरते लोगों को घर के अंदर से आते दुर्गंध का पता चला। इसके बाद उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद रहने पर अंदर घुस नहीं सकी। घर की खिड़की से अंदर देखने पर चार लोगों के शव दिखे। घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ घर के पास उमड़ पड़ी।

    गांव में दहशत का माहौल

    भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। मेहेर परिवार के चारों सदस्य खुदकुशी की है या किसी ने उनकी हत्या की है, इसका खुलासा सोमवार को तब होगा, जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसेगी। इधर, गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। खबर है कि इस घटना के सामने आने के बाद गांव में चल रही यात्रा को देखने आने वालों की संख्या भी धीरे धीरे कम होने लगी है। 

    यह भी पढ़ेंः मुख्य अभियंता के पास मिली 1.75 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी, गिरफ्तार

    यह भी पढ़ेंः कौन है अर्चना नाग, कैसे बनी ब्लैकमेलर; इसके जाल में फंसे हैं कई नेता