विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: अमृत ​​भारत योजना में संबलपुर मंडल के 15 स्टेशन शामिल, 311 करोड़ रुपए की लागत से होगा पुनर्विकास

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 05 Aug 2023 05:30 AM (IST)

Odisha News योजना में ओडिशा के 57 स्टेशनों की पहचान की गई है जिनमें से संबलपुर रेल मंडल के 15 ...और पढ़ें

Odisha News: संबलपुर मंडल के 15 स्टेशन अमृत ​​भारत योजना में शामिल।
Odisha News: संबलपुर मंडल के 15 स्टेशन अमृत ​​भारत योजना में शामिल।

HighLights

  1. PM मोदी पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे
  2. योजना में ओडिशा के 57 स्टेशनों की पहचान की गई है।
  3. बलपुर रेल मंडल के 15 स्टेशन शामिल हैं।

संवाद सूत्र, संबलपुर: भारत सरकार के 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत संबलपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के संबंध में मीडिया को जानकारी देने के लिए शुक्रवार की शाम, संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे

इस प्रेसवार्ता में, मंडल रेल प्रबंधक विनीत सिंह ने बताया कि रविवार, 6 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल मोड के माध्यम से अमृत भारत योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। 

इस योजना में ओडिशा के 57 स्टेशनों की पहचान की गई है, जिनमें से संबलपुर रेल मंडल के 15 स्टेशन शामिल हैं। संबलपुर रेल मंडल के 15 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 311 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित किया गया है।

आगामी 6 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री मोदी संबलपुर मंडल के 11 स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे, जिनका पुनर्विकास किया जाएगा। इन स्टेशनों में बरगढ़ रोड़, बरपाली, बलांगीर, भवानीपाटना, हरिशंकर रोड़, हीराकुद, कांटाबांजी, खरियार रोड़, मुनिगुडा , महासमुंद और रेढ़ाखोल शामिल हैं, अन्य 4 स्टेशनों का पुनर्विकास दूसरे चरण में किया जाएगा।

अमृत ​​भारत योजना में स्टेशन के पुनर्विकास की परिकल्पना की गई है, जो नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित होगा। निम्नलिखित मानक सुविधाएं पुनर्विकास कार्यों का हिस्सा होंगी।

  • स्टेशन भवन और प्रवेशद्वार का सुधार/पुनर्विकास
  • दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थान के साथ-साथ सर्कुलेटिंग एरिया में अच्छी तरह से डिजाइन किया गया यातायात संचालन।
  • स्टेशन क्षेत्र/प्लेटफार्मों पर यात्रियों की आसान पहुंच।