Odisha Weather: ओडिशा में कालबैसाखी के प्रभाव से 5 मई तक होगी वर्षा, 40-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
Odisha News ओडिशा में कालबैसाखी के प्रभाव से 5 मई तक बारिश होगी। मौसम विभाग ने 3 मई तक अधिक बारिश की संभावना जताई है जबकि 4-5 मई को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की हवा चलने की संभावना है। अगले चार दिनों तक तापमान कम रहेगा बाद में 2-3 डिग्री बढ़ सकता है।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Weather News Hindi: ओडिशा में कालबैसाखी के प्रभाव से ओडिशा में 5 मई तक वर्षा होगी।3 मई तक वर्षा की संभावना अधिक है। 4 और 5 मई को कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।उक्त जानकारी स्थानीय मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, मयूरभंज, केंदुझर, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, गजपति, गंजाम और ढेंकानाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की सम्भावना है।
इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।पश्चिम और दक्षिण ओडिशा में भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।गुरुवार को तटीय ओडिशा और आंतरिक ओडिशा, मयूरभंज और केंदुझर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
2 और 3 मई को उत्तर ओडिशा और दक्षिण ओडिशा में गरज के साथ वर्षा और हवा चलेगी।अगले चार दिनों तक तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा।मौसम विभाग ने बाद में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान जताया है। केंदुझर में मंगलवार को 31.2 मिमी वर्षा हुई।अनुगुल, केंदुझर, झारसुगुड़ा और देवगढ़ जिलों में ओलावृष्टि हुई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।