Odisha Explosions: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में विसर्जन जुलूस के दौरान हादसा, आतिशबाजी में 30 से अधिक घायल
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रपाड़ा के सदर थाने के बलिया बाजार में विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी में हुए विस्फोटों में 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
केंद्रपाड़ा, एएनआइ। ओडिशा के केंद्रपाड़ा में विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक केंद्रपाड़ा के सदर थाने के बलिया बाजार में विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी में हुए विस्फोटों में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी ने ये जानकारी दी।
Odisha | Over 30 people were injured in explosions that took place while a fireworks competition was underway during an immersion procession at Balia Bazaar within Sadar PS in Kendrapara. All injured were admitted to Kendrapara District HQ Hospital: Amrut Rituraja, DM Kendrapada pic.twitter.com/EzDr6H9LLL
— ANI (@ANI) November 23, 2022
जिलाधिकारी ने दी जानकारी
केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी अमृत ऋतुराज ने बताया कि केंद्रपाड़ा के सदर थाने के बलिया बाजार में विसर्जन जुलूस के समय आतिशबाजी के दौरान हुए विस्फोटों में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को केंद्रपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुछ दिन पहले हुआ था मालगाड़ी हादसा
इससे तीन दिन पहले 21 नवंबर को ओडिशा के जाजपुर कोरई रेलवे स्टेशन (Jajpur Korai Railway Station) पर एक अनियंत्रित मालगाड़ी पटरी से उतर गयी थी। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही राहत बचाव कार्य में आरपीएफ पुलिस एवं दमकल वाहिनी की टीम नियोजित की गई थी। वहीं, भुवनेश्वर से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके पर भेजी गई थी।
रेल मंत्री ने जताया था दुख
मालगाड़ी हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया था और घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की थी। मंत्रालय ने गंभीर रूप से घायलों में से प्रत्येक को 2 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए ₹25,000 देने की भी घोषणा की थी।