विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Crime news: घर में फंदे से लटकता मिला ASI का शव, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कर रही छानबीन

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Sun, 18 Dec 2022 01:47 PM (IST)

कटक जिले बारंग थाना के ASI का फंदे से लटकते शव बरामद हुआ है। ASI का नाम अशोक प्रधान है। ...और पढ़ें

पुलिस में विभाग में घटना को लेकर हैरानी
पुलिस में विभाग में घटना को लेकर हैरानी

भुवनेश्वर, जेएनएन। कटक जिले बारंग थाना के एएसआई का फंदे से लटकते हुए शव बरामद किया गया है। ASI का नाम अशोक प्रधान है। उनका लटकता हुआ शव नंदनकानन स्थित घर से बरामद किया गया। पुलिस और वैज्ञानिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 

ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई अशोक प्रधान शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। रविवार सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला है। ऐसे में उनकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जाता है कि कल ऑफिस से लौटने के बाद उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। हालांकि, परिवार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

मंगलाबाग थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कटक के बड़े अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा की राजधानी में कंगारू कोर्ट, बाप-बेटे को घुटने पर बैठने को किया मजबूर, युवक ने पी लिया फिनाइल

पुलिस में विभाग में घटना को लेकर हैरानी

पुलिस विभाग में रहने वाले अशोक के दोस्त और बचपन के अन्य दोस्तों ने इस घटना पर हैरानी जताई है। उनकी जानकारी के अनुसार अशोक कभी चिंतित नहीं रहता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल के वर्षों में भी उन्हें कभी किसी मुद्दे को लेकर चिंतित नहीं देखा। वह आर्थिक रूप से सुदृढ़ था। उनके बेटे और बेटी अच्छी पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी एमबीबीएस कर रही है। दोस्तों ने कहा है कि अशोक ने आत्महत्या कर ली है, यह हमें विश्वास नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें- रूचिका महांति आत्महत्या मामले को लेकर ओडिशा विधानसभा में हंगामा, सीबीआइ जांच की मांग