Odisha News: जाजपुर में महिला से गैंगरेप और चाकूबाजी, घिनौनी करतूत के बाद माहौल गर्म
ओडिशा के जाजपुर में एक महिला के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। काम से घर लौट रही महिला को एक ऑटो चालक ने अगवा कर लिया और उसके साथ अपने दोस्तों के स ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। जाजपुर में काम से घर लौटते समय एक ऑटोरिक्शा के चालक ने एक महिला का अपहरण कर लिया और उसके साथ अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उस पर चाकू से कई बार वार किया।
यह घटना ओडिशा के जाजपुर शहर में 22 अप्रैल की रात में हुई लेकिन यह रविवार को तब प्रकाश में आई जब महिला ने अपनी हालत में सुधार होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने कहा कि काम से लौटते समय उसने एक ऑटो-रिक्शा लिया, लेकिन उसे घर ले जाने के बजाय, चालक उसे शहर के बाहरी इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गया।
वाहन में केवल दो लोग थे मौजूद
पुलिस शिकायत के अनुसार, जब वह वाहन में बैठी, तो चालक के अलावा उसमें दो लोग थे और सुनसान जगह पर, तीन और नशे में धुत लोग उनका इंतजार कर रहे थे।
आरोपियों ने महिला के दुपट्टे से हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने उस पर चाकू से वार किया और उसे मरने के लिए वहीं छोड़कर फरार हो गए।
वह किसी तरह एक राहगीर की मदद लेने में कामयाब रही, जिसने उसके परिवार को सूचित किया। उसे पीठ, हाथ और हथेली सहित अन्य गंभीर चोटों के साथ गंभीर हालत में जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाजपुर टाउन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज शरत चंद्र पात्र ने कहा कि हम अपराध में शामिल सभी दोषियों को पकड़ने के लिए काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
बालेश्वर पहुंची NIA की टीम, पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले प्रशांत सत्पथी के परिवार से की पूछताछ

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।