Odisha Weather Updates:ओडिशा में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, 17 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी
Odisha Weather Updates ओडिशा में 18 और 19 और 20 अगस्त को तीन दिन वर्षा होगी। इसके लिए 17 जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि 21 तारीख से राज्य में वर्षा की मात्रा में कमी आएगी।
भुवनेश्वर, जागरण आनलाइन डेस्क। Odisha Weather Updates: उत्तर पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह 12 घंटे में सक्रिय निम्न दबाव में तब्दील हो जाएगा। 24 घंटे में इसे गहरे दबाव में तब्दील होने की सम्भावना है।
कम दबाव के प्रभाव से राज्य में आज से बारिश की मात्रा बढ़ जाएगी। भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में 18 और 19 और 20 अगस्त को तीन दिन वर्षा होगी। 18 अगस्त को बालेश्वर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, जगतसिंहपुर, कटक, खुर्दा, नयागढ़, पुरी, गंजम और गजपति, केंदुझर, मयूरभंज, ढेंकनाल, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, कालाहांडी और बरगढ़ में कुछ जगहों पर वर्षा हुई है।
17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
हालांकि 19 अगस्त को वर्षा की मात्रा अधिक होगी। तटीय समेत आंतरिक ओडिशा में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए 17 जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसी तरह 20 तारीख को पश्चिम ओडिशा में भी भारी वर्षा की संभावना है। मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि 21 तारीख से राज्य में वर्षा की मात्रा में कमी आएगी।
भारी वर्षा से स्थिति खराब
वहीं एसआरसी ने केन्दुझर, भद्रक, जाजपुर जिलों के निवासियों को कम दबाव के कारण होने वाली वर्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। एसआरसी ने कहा कि सतर्क रहें क्योंकि ये जिले बैतरणी नदी से सटे हुए हैं।
पहले ही ही बैतरणी नदी में बाढ़ आयी हुई है, ऐसे में भारी वर्षा होने से यहां स्थिति खराब हो सकती है।
यह भी पढ़ें-
Odisha Flood:ओडिशा में बाढ़ से बिगड़े हालात, 10 जिलों में 4.67 लाख से अधिक लोग प्रभावित
Odisha Floods: महानदी पूरे उफान पर, खुर्दा-बलांगीर एनएच- 57 पर 3 फीट तक पानी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।