Raja Festival 2023: ओडिशा में धरती माता को पीरियड्स आने का मनाया जा रहा जश्न, खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़
ओडिशा में आज से तीन दिवसीय रज महोत्सव की शुरुआत हुई है। ऐसी मान्यता है कि इन तीन दिनों के दौरान धरती मां को मासिक धर्म आता है। कुमारी कन्याओं के रजोत्सव का यह महापर्व लगभग चार दिनों तक बड़े ही मौज के साथ मनाया जाता है।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के साथ पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय रज महोत्सव शुरू हुआ है। ओडिशा प्रदेश के राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ विशिष्ट नेताओं ने राज्य वासियों को रज महोत्सव की शुभकामना दी है।
ଓଡ଼ିଶାର ଗଣପର୍ବ ରଜ ଉପଲକ୍ଷେ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ମୋର ଆନ୍ତରିକ ଶୁଭେଚ୍ଛା। ପ୍ରକୃତି, ଧରିତ୍ରୀ ଏବଂ ନାରୀଙ୍କ ପ୍ରତି ସମ୍ମାନର ପ୍ରତୀକ ଏହି ମହାନ ପର୍ବରେ ଆନନ୍ଦ, ଉତ୍ସାହ ଓ ଉଲ୍ଲାସର ସହ ସାମିଲ ହୁଅନ୍ତୁ। ଓଡ଼ିଆ ସଂସ୍କୃତି ଓ ପରମ୍ପରାର ଅନନ୍ୟ ବାର୍ତ୍ତାବହ ରଜ ପର୍ବ ଅବସରରେ ସମସ୍ତଙ୍କ ସୁଖ ଓ କଲ୍ୟାଣମୟ ଜୀବନ କାମନା କରୁଛି। #ରଜ pic.twitter.com/sNNcrfn4D4
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) June 14, 2023
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के प्रमुख त्यौहारों में से एक रज महोत्सव के पहले दिन रज पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। खासकर सुबह से ही लड़कियां नए वस्त्रों का परिधान कर पान खाने, झूला झुलने का आनंद लेती देखी गई हैं। पूरे प्रदेश में यह पर्व धूमधाम के साथ शुरू हुआ है।
ଓଡ଼ିଶାର ଅନନ୍ୟ ସାଂସ୍କୃତିକ ଗଣପର୍ବ ରଜ ଉପଲକ୍ଷେ ମାନ୍ୟବର ରାଜ୍ୟପାଳ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଶୁଭେଚ୍ଛା ଜଣାଇଛନ୍ତି ଓ ସମସ୍ତଙ୍କର ସୁଖ ଓ ସମୃଦ୍ଧି କାମନା କରିଛନ୍ତି। #rajaparba #ରଜପର୍ବ pic.twitter.com/oSYRE2Vq6E
— Governor Odisha (@GovernorOdisha) June 14, 2023
त्यौहार में सुहाने मौसम ने लगाई चार चांद
तटीय ओडिशा में आज मौसम सामान्य होने के कारण यह वातावरण को और खूबसूरत बना दिया है। कल रात और आज सुबह के समय बारिश होने के कारण गर्मी कम है। जगह-जगह सामूहिक रूप से रज महोत्सव मनाया जा रहा है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, सभी ने झूला झूला। कुछ स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
मीट के दुकानों पर देखी गई काफी भीड़
वहीं, आज बुधवार का दिन होने से पहिली रज में मांसाहारी दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई है। सुबह से ही मीट की दुकान पर अनियंत्रित भीड़ लगी रही। दुकान से रज पौड़ पीठा खरीदने वाले कुछ लोगों का नजारा भी काफी मजेदार रहा है।
गौरतलब है कि ओडिशा में तीन दिनों तक चलने वाला यह एक अनूठा त्यौहार है, जिसमें धरती मां या भू देवी की विशेष पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इन तीन दिनों के दौरान भू देवी को मासिक धर्म आता है और चौथा दिन शुद्धिकरण स्नान का दिन है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।