Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Heatwave: ओडिशा में गर्मी का प्रकोप! प्रदेश में पहली बार 44 के पार पहुंचा पारा, अगले तीन दिनों तक हीटवेव की संभावना

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 10:48 PM (IST)

    पूरा ओडिशा में गर्मी का प्रकोप जारी है और इस साल पहली बार राज्य में आज तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। आज 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बौद्ध प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अप्रैल में अब तक छह दिनों के लिए हीटवेव का अनुभव किया जा चुका है और अगले तीन दिनों तक हीट वेब जारी रहने का अनुमान है।

    Hero Image
    ओडिशा में गर्मी का प्रकोप जारी है (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Heatwave News: पूरा ओडिशा गर्मी के प्रकोप से कराह रहा है।इस साल पहली बार राज्य में आज तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बौद्ध आज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद बारीपदा में दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    32 शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के 32 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। इनमें से दस शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

    झारसुगुडा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, अनुगुल में 43.7, टिटिलागढ़ में 43.5, बलांगीर में 43, भवानीपटना में 43, मालकानगिरी में 43, नुआपाड़ा में 43 और नयागढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    कहां कैसा रहा तापमान

    इसी तरह तालचेर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस, कटक में 42.7, संबलपुर में 42.5, सुंदरगढ़ में 42.5, राउरकेला में 42.4, चांदबाली में 42.2, पारलाखेमुंडी में 42.2, केंदुझर में 42.2, हीराकुद में 42.1 और ढेंकानाल में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इसके बाद सोनपुर में 41.8, भद्रक में 41.7, रायगढ़ में 41.6, जाजपुर में 41.5, खुर्दा में 41.5, नवरंगपुर में 41.5, फूलवाणी में 41.5, भुवनेश्वर में 41.4, जगतसिंहपुर में 40.8, छतरपुर में 40.5 और बरगढ़ में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालेश्वर में 39.4 डिग्री, देवगढ़ में 39, कोरापुट में 38.6, दरिंगबाड़ी में 38 डिग्री और पारादीप में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    अप्रैल महीन अब तक छह दिनों तक किया गया हीटवेव का अनुभव

    अप्रैल में अब तक छह दिनों तक हीटवेव का अनुभव किया गया है। इस महीने तीन और दिनों तक हीट वेब जारी रहने का अनुमान है।चार जिलों के लिए शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।ये जिले हैं नयागढ़, मयूरभंज, अनुगुल और बौद्ध। इन जिलों में एक या दो स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ सकती है।

    इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    केंदुझर, खुर्दा, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, ढेंकानाल, मालकानगिरी, नवरंगपुर, गजपति और गंजाम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    इन जिलों के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। हीटवेव आमतौर पर अप्रैल में 1 से 3 दिनों तक अनुभव की जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल अप्रैल में पांच दिन तक हिट वेब का प्रकोप महसूस किया गया था।

    ये भी पढ़ें-

    Odisha Forest Fire: ओडिशा में 853 जगहों पर जल रहे जंगल, वन विभाग के हाथ लगी सिर्फ निराशा

    जगन्‍नाथ धाम पुरी पहुंची रथ खींचने वाली रस्‍सी, महीनेभर में 14 कारीगरों ने मिलकर किया तैयार; 8 इंच है इनकी मोटाई