Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Heatwave Alert: ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने लोगों को घर पर रहने की दी चेतावनी

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 04:00 AM (IST)

    इस वर्ष अप्रैल महीने से ही ओडिशा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का प्रकाप जारी है और पिछले 12 दिनों से राजधानी भुवनेश्वर का तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर है जबकि राज्य के आधे से अधिक जिलों में स्थिति समान है। अगले कुछ दिनों लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह 11 से दोपहर 03 बजे तक घरों पर रहने को कहा है।

    Hero Image
    ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी (File Photo)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Heatwave Alert: ओडिशा में इस वर्ष अप्रैल महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी जारी है। पिछले 12 दिनों से राजधानी भुवनेश्वर में तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, जबकि राज्य के आधे से अधिक जिलों में स्थिति समान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भविष्य के दिनों में फिलहाल किसी बड़ी बारिश की संभावना भी नहीं है और अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की गर्मी का सामना राज्य के लोगों को करना होगा। मई के दूसरे सप्ताह तक राज्य में यह स्थिति बनी रहेगी। यही नहीं, अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है।

    अगले चार-पांच दिनों तक तापमान में होगी वृद्धि

    इसके प्रभाव से अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान में वृद्धि होगी। इसके अलावा, कुछ जिलों में भीषण लू की स्थिति रहेगी।मौसम विभाग ने उत्तर ओडिशा और पश्चिम आंतरिक ओडिशा में उच्च गर्मी की स्थिति और अन्य जिलों में भी आर्द्रता की भविष्यवाणी की है।

    शनिवार का तापमान

    मौसम विभाग ने कहा है कि अत्यावश्यक ना हो तो सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपने घरों से बाहर ना निकलें। झारसुगुड़ा शहर में शनिवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे ही तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

    बालेश्वर में 40.1 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में 40 डिग्री सेल्सियस, चांदबाली में 39.6 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 39 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 38.6 डिग्री सेल्सियस, गोपालपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस, पुरी में 34.4 डिग्री सेल्सियस और पारादीप में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    ये भी पढे़ं-

    ओडिशा में आग उगल रहा सूरज, हीट वेव ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड; क्‍या राहत मिलने के हैं कुछ आसार?

    Odisha Weather : ओडिशा में और झुलसाएगी गर्मी, 4-6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट