Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में आग उगल रहा सूरज, हीट वेव ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड; क्‍या राहत मिलने के हैं कुछ आसार?

    Odisha Weather ओडिशा में झुलसाने वाली गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों की वजह से जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। यहां लगातार दस दिनों से हीट वेव का प्रकोप जारी है। इधर अगले चार से पांच दिनों में राज्य के विभिन्न शहरों में 2 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने की भी संभावना जताई गई है। मौमस विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

    By Sheshnath Rai Edited By: Arijita Sen Updated: Thu, 25 Apr 2024 10:33 AM (IST)
    Hero Image
    ओडिशा में गर्मी और हीट वेव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में लगातार 10 दिनों से ग्रीष्म प्रवाह (हीट वेव) का प्रकोप जारी है।ओडिशा में इससे पहले अप्रैल महीने में सामान्य रूप से एक से तीन दिन तक ग्रीष्म प्रवाह रहता था, हालांकि इस बार ग्रीष्म प्रवाह ने पहले के सभी रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। इस महीने 24 अप्रैल को और अब तक ग्रीष्म प्रवाह के 12 दिन हो चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड

    ग्रीष्म प्रवाह का पहला चरण 5 और 6 अप्रैल को हुआ था, जबकि दूसरा चरण 15 अप्रैल से चल रहा है। तटीय ओडिशा के अधिकांश जिले ग्रीष्म प्रवाह की चपेट में हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, गर्मी के मौसम में ओडिशा में 11 ग्रीष्म प्रवाह के दिन होते हैं।

    2023 में यह 17 दिनों तक पहुंच गया था। इसमें जून में 12 दिन और अप्रैल में पांच दिन ग्रीष्म प्रवाह की स्थिति बनी थी। हालांकि, इस वर्ष इस महीने के अंत में छह दिन का अभी भी समय बचा है, ऐसे में इस बार सारे रिकॉर्ड टूटने के पूरे आसार दिख रहे हैं।

    45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार से पांच दिनों में राज्य के विभिन्न शहरों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है।

    राज्य के कुछ जिलों में भीषण ग्रीष्म प्रवाह और कुछ स्थानों पर ग्रीष्म प्रवाह चलने की संभावना है।तटीय ओडिशा में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस और आंतरिक ओडिशा में 25 से 29 मई तक 41-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    कई जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

    तटीय इलाकों में न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और आंतरिक ओडिशा में 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।गजपति और गंजाम जिलों में गुरुवार को भीषण ग्रीष्म जारी रहा। हालांकि, ओडिशा में 26 से 28 तारीख तक ओडिशा में ग्रीष्म प्रवाह जारी रहेगा।

    भद्रक, मयूरभंज, खुर्दा, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, केंदुझर, नुआपड़ा, सुवर्णपुर, बलांगीर और कालाहांडी जिलों में कुछ स्थानों पर ग्रीष्म प्रवाह चलने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालात को देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विज्ञान केंद्र की प्रमुख मनोरमा महांति ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण और उत्तर तटीय ओडिशा और आंतरिक उत्तरी ओडिशा में ग्रीष्म प्रवाह चलने की संभावना है। गंजाम और गजपति जिलों में भीषण ग्रीष्म प्रवाह चलने की संभावना है। अगले चार दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में ग्रीष्म प्रवाह के साथ-साथ भीषण ग्रीष्म प्रवाह चलने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    गजपति, अनुगुल, मयूरभंज, झारसुगुड़ा, संबलपुर, कालाहांडी और नुआपाड़ा जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए चेतावनी के साथ-साथ एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।भुवनेश्वर सहित नुआपड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    24 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है।नुआपाड़ा और भुवनेश्वर के अलावा, झारसुगुडा में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री, बारीपदा और परालाखेमुंडी में 42.5 डिग्री, चांदबाली, भद्रक और केंद्रापड़ा में 42.2 डिग्री, टिटिलागढ़, जाजपुर और ढेंकानाल में 42 डिग्री दर्ज किया गया है।

    ये भी पढ़ें:

    Amit Shah : आज ओडिशा में चुनाव प्रचार का बिगुल फुकेंगे अमित शाह, सोनपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

    Special Trains: वेटिंग का झंझट खत्म, मिलेगी कन्फर्म सीट! रेलवे मई और जून में चलाएगा 22 ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट