Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में बेरोकटोक जारी जंगली जानवरों का अवैध शिकार: मयूरभंज पुलिस ने जब्त की तेंदुए की खाल, 8 शिकारी गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 12:15 PM (IST)

    ओडिशा में जंगली जानवरों का अवैध शिकार अब भी जारी है यह एक बार फिर से साबित हो गया है क्‍योंकि मयूरभंज जिले में तेंदुए की खाल के साथ आठ शिकारी धर दबोचे ...और पढ़ें

    Hero Image
    गिरफ्तार शिकारी एवं उनसे जब्त तेंदुए की खाल के साथ पुलिस टीम

    शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा में जंगली जानवरों का अवैध शिकार बेरोकटोक जारी है, जो मयूरभंज जिले में तेंदुए की खाल जब्त होने के बाद एक बार फिर से साबित हो गया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर मयूरभंज पुलिस के एक विशेष दस्ते ने बंगरीपोसी पुलिस सीमा के तहत कटरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे पर औचक छापेमारी की और जब्ती की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्‍कर गिरोह के आठ आरोपी भेजे गए जेल

    छापेमारी दल ने घटना के संबंध में आठ शिकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि जंगली जानवरों के अवैध शिकार और खाल की तस्करी में एक संगठित वन्यजीव तस्कर गिरोह शामिल है क्योंकि एक महीने पहले तेंदुए की एक और खाल जब्त की गई थी। प्रारंभिक पूछताछ के बाद सभी आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और बाद में उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    आरोपी कर रहे थे तेंदुए की खाल का सौदा

    सूत्रों के मुताबिक, आठों आरोपी ढाबे पर तेंदुए की खाल बेचने का सौदा कर रहे थे। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के बाद एक विशेष टीम ने अचानक छापा मारा और गिरफ्तारियां कीं। सभी आरोपी बांगरीपोसी और झारापोखोरिया पुलिस क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने सिमिलिपाल अभयारण्य में तेंदुए का शिकार किया था।

    सात लाख में खाल बेचने की थी कोशिश

    पुलिस ने बताया कि आरोपी तेंदुए की खाल के लिए सात लाख रुपये का सौदा करने की कोशिश कर रहे थे। अभी कुछ दिन पहले ओडिशा अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से एक रॉयल बंगाल टाइगर (आरबीटी) और एक तेंदुए की खाल जब्त की थीं।

    यह भी पढ़ें- यहां पथरीली राहों में सिमटी हैं गर्भवती महिलाओं की चीखें, बीच सफर हो रहा है बच्‍चों का जन्‍म, जानें मामला