Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: OTET पेपर लीक मामले में बोर्ड अध्यक्ष से चार बार पूछताछ, क्राइम ब्रांच को मिले कई अहम सबूत

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 01:09 PM (IST)

    भुवनेश्वर से ओटीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में कई और लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है जिससे गिरफ्तारियों की संभावना बढ़ गई है। क्राइम ब्रांच बोर्ड अध्यक्ष से पूछताछ कर रही है और आरोपियों के वित्तीय लेन-देन की जांच जारी है। साल 2022 में अनियमितताओं के आरोपों के बावजूद कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी जिसकी अब जांच हो रही है।

    Hero Image
    ओटीईटी पेपर लीक मामले में बोर्ड अध्यक्ष से क्राइम ब्रांच ने चार बार की पूछताछ। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओटीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में और अधिक लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में गिरफ्तारियों की संख्या भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

    इसी सिलसिले में बोर्ड अध्यक्ष से क्राइम ब्रांच ने चार बार पूछताछ की है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों और संदेह के घेरे में आए अन्य लोगों के आर्थिक लेनदेन की भी जांच की जा रही है।

    गौरतलब है कि 2022 में ओटीईटी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप उठे थे। लेकिन उस समय बोर्ड की ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, यह बात अब क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आई है।

    बोर्ड की ओर से तब कहा गया था कि शिकायत परीक्षा के बाद ही की गई थी।अब जब आर्थिक लेनदेन की जांच शुरू की गई है, तो पहले की गई अनियमितताओं को भी जांच के दायरे में लाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान अनियमितताओं के मुख्य आरोपियों की आर्थिक गतिविधियों की गहराई से जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच को इससे जुड़े कई दस्तावेज भी मिले हैं।

    ऐसे में अगर आगे और जानकारी की जरूरत पड़ी तो बोर्ड अध्यक्ष को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। यह जानकारी क्राइम ब्रांच मुख्यालय की ओर से दी गई है।

    यह भी पढ़ें- Odisha News: OTET पेपर लीक मामले में चार शिक्षकों के साथ 7 गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच के हाथ लगे अहम सबूत