Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Weather Update: कई जिलों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, पढ़िए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 08:32 AM (IST)

    Odisha Rain Update बंगाल की खाड़ी में बने एक और कम दबाव का क्षेत्र के कारण राज्य के कई जिलों में शुक्रवार से ही बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों में बारिश जारी रहने की भी संभावना है। बता दें कि अगले दो दिनों में कम दवाब क्षेत्र पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ने के कारण उत्तरी और तटीय ओडिशा में भारी वर्षा की संभावना है।

    Hero Image
    ओडिशा में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश के आसार (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण टीम, भुवनेश्वर। Odisha Weather News बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में बांग्लादेश के उत्तरी बंगाल की खाड़ी तट पर केंद्रित है।

    अगले दो दिनों के दौरान यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरी और तटीय ओडिशा में भारी वर्षा की संभावना जताई है।

    इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    वहीं, उत्तर और पश्चिम ओडिशा के कुछ जिलों में शुक्रवार से ही भारी वर्षा हो रही है। अनुगुल, ढेंकानाल, जाजपुर, संबलपुर, देवगढ़, सोनपुर, बरगढ़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ और बलांगीर जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक वर्षा से राहत नहीं मिलने वाली है। कुछ जिलों में 200 मिमी तक वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि भारी वर्षा के कारण अचानक बाढ़ आ सकती है। राज्य के अन्य सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

    संबलपुर में रुक रुककर वर्षा जारी

    बीते आषाढ़ के महीने में संबलपुर जिला में नहीं के बराबर वर्षा के बाद अब सावन के महीने में वर्षा की शुरुआत हो चुकी है। संबलपुर में पहली सोमवारी की शाम छिटपुट वर्षा शुरु हुई थी और मंगलवार के दिन से अबतक रुक रुककर वर्षा जारी है।

    यह वर्षा भले ही मूसलाधार नहीं है, लेकिन संबलपुर महानगर निगम इलाके के लोगों को इस वर्षा से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली नालों में कचरे जमा होने से वर्षा का पानी निष्कासित नहीं होकर सड़कों पर बहने लगा है। सड़कों की सफाई भी नहीं होने से कचरा कीचड़ बनकर लोगों की मुश्किलों को बढ़ा रहा है।

    फ्लाइओवर पर पानी जमा होने से लोग हो रहे परेशान 

    यहां पर यह बताना खास तौर पर उचित होगा कि संबलपुर जिलाधीश कार्यालय और उत्तरांचल राजस्व आयुक्त कार्यालय के दोनों तरफ कहीं नाली नहीं होने और शहर के प्रथम फ्लाईओवर के नेल्सन मंडेला छोर पर फ्लाइओवर का पानी जमा होकर आने जाने वाले लोगों को परेशान कर रहा है।

    संबलपुर शहर में करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से नेल्सन मंडेला चौक से धुतुरापाड़ा के बीच करीब दो किमी लंबा प्रथम फ्लाइओवर के त्रुटिपूर्ण निर्माण का खामियाजा भी आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस फ्लाइओवर से झरने की तरह गिरते पानी को रोकने के लिए लाखों रुपये खर्च कर फ्लाइओवर के पिलरों में पाईप लगाया गया है। 

    ये भी पढ़ें-

    Himachal Weather Today: हिमाचल में मानसून सक्रिय, कहीं बाढ़ तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी

    Odisha Weather: ओडिशा में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट