Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Weather: ओडिशा में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 08:25 AM (IST)

    Odisha Rain Update मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक ओडिशा के कई इलाकों में वर्षा की संभावना है और इनमें ओडिशा के दक्षिणी और पश्चिमी इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 जुलाई के बीच एक और चक्रवात बनने की आशंका है।

    Hero Image
    ओडिशा के कई हिस्सो में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Weather News: ओडिशा के कई हिस्सों में वर्षा हो रही है। कुछ जगहों पर भारी वर्षा के कारण हालात खराब हो गए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि 30 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक तटीय और दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 30 और 31 जुलाई के बीच एक और चक्रवात बनेगा।

    किसानों को होगा बारिश से लाभ

    इसके परिणामस्वरूप उत्तर, मध्य के साथ ओडिशा कई हिस्सों अच्छी वर्षा होगी। दूसरी ओर यह माना जा रहा है कि अगर इसी तरह से प्रदेश में वर्षा का दौर जारी रहता है तो किसानों को इसका लाभ मिलेगा और धान की रुपाई के साथ ही अन्य कृषि कार्य में किसानों सहूलियत होगी।

    इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

    इसी तरह से बरगढ़, बलांगीर, सोनपुर, बौद्ध, कंधमाल, अनुगुल, ढेंकानाल, नयागढ़, खुर्दा और पुरी जिलों में भी भारी वर्षा होने का अनुमान है। इन जिलों में 7 से 11 सेमी तक वर्षा हो सकती है। इसलिए इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने पीली चेतावनी जारी की है।

    इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    शुक्रवार को रायगड़ा, नवरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

    इसके अलावा नुआपड़ा, बलांगीर, सोनपुर, बौद्ध, कालाहांडी, कंधमाल, गंजाम, गजपति, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, कटक और जगतसिंहपुर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। शनिवार से रविवार के बीच भी कुछ जिलों में वर्षा का अनुमान जताया गया है।

    इसलिए हो रही झमाझम बारिश

    बता दें कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम अवपात कमजोर होने के बाद वेल मार्क लो प्रेसर में बदल गया है और यह आंतरिक ओडिशा एवं इससे सटे छत्तीसगढ़ में सक्रिय है। इसके परिणामस्वरूप भुवनेश्वर सहित राज्य के कई इलाकों में बारिश जारी है।

    ये भी पढे़ं-

    Odisha Weather Today: ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश, इन जिलों में अगले 5 दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट

    Odisha Weather Today: ओडिशा में अगले 48 घंटे के अंदर भारी बारिश की चेतावनी, 200 मिमी तक हो सकती है वर्षा