Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Heatwave Alert: ओडिशा में सूर्यदेव उगल रहे आग, झारसुगुड़ा में पारा 45 डिग्री के पार; अस्पताल पहुंचे 49 लोग

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 09:58 PM (IST)

    ओडिशा में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। झारसुगुड़ा में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। भीषण गर्मी के कारण 49 लोगों को लू लगने की सूचना है जिनमें से सबसे ज्यादा सम्बलपुर से हैं। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

    Hero Image
    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में इस वर्ष गर्मी में पहली बार अधिकतम तापमान यानी दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के झारसुगुड़ा में सोमवार को तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा संबलपुर में 43 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ ओडिशा का तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि राउरकेला में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    इसी तरह, केंदुझर में 38.3 डिग्री सेल्सियस और चांदबली में तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में आज 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    लू की चेतावनी

    मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे राज्य में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    जानकारी के मुताबिक लगभग एक महीने बाद राज्य में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हुई है। लगातार दो दिनों से बढ़ते तापमान ने जनजीवन प्रभावित किया है। हालांकि अभी तक कहीं से लू लगने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने तो नहीं आयी है, परन्तु परिस्थिति कुछ इसी तरह की बन गई है।

    49 लोगों को लगी लू

    भीषण रौद्र ताप के कारण अस्वस्थता बढ़ गई है। राज्य में वर्तमान समय तक 49 लोगों को लू लगने के कारण विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

    इससे सम्बलपुर से सर्वाधिक 40 लोग बीमार पड़ने की जानकारी जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. नीलकंठ मिश्र ने दी है। उन्होंने कहा है कि देवगढ़ में 6 लोग, खुर्दा, मयूरभंज, केन्दुझर से एक-एक लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

    यह भी पढ़ें-

    मुर्शिदाबाद दंगे के झारसुगुड़ा से जुड़े तार, पिता-पुत्र की हत्या मामले में 2 आरोपी सहित 8 दंगाई गिरफ्तार

    Odisha Weather: 10 अप्रैल से ओडिशा में बिगड़ने वाला है मौसम, कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट; सावधान रहने की अपील