Odisha Weather: 10 अप्रैल से ओडिशा में बिगड़ने वाला है मौसम, कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट; सावधान रहने की अपील
Odisha News ओडिशा में मौसम बिगड़ने वाला है। ओडिशा में 10 से 17 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। 13 से 15 अप्रैल तक मध्यम वर्षा हो सकती है। 16 और 17 अप्रैल को बालेश्वर भद्रक केंद्रापड़ा जाजपुर मयूरभंज में अपेक्षाकृत अधिक वर्षा हो सकती है। कई जगहों पर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 14 अप्रैल से तापमान गिर सकता है।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से 10 से 17 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
13 से 15 अप्रैल तक मध्यम वर्षा होने की संभावना है।पांच जिलों में 16 और 17 अप्रैल को अधिक वर्षा हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्रनाथ पशुपालक ने यह पूर्वानुमान लगाया है।
डॉ. पशुपालक के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र के 9 और 10 को डिप्रेशन के रूप में बदलने की संभावना है। ओडिशा में कम दबाव का सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे राज्य में समुद्री हवाएं चलेंगी।
तटीय ओडिशा और आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर कालबैसाखी होने की संभावना है। 10 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होगी।
13-15 अप्रैल के दौरान उत्तरी तटीय और आसपास के जाजपुर, केंदुझर और मयूरभंज में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
यहां होगी बारिश
इसी तरह, 16 और 17 अप्रैल को बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा, जाजपुर, मयूरभंज में अपेक्षाकृत अधिक वर्षा हो सकती है और दक्षिण आंतरिक भाग कुछ एक जगहों पर वर्षा होगी।
कई जगहों पर 9 अप्रैल को तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। 10 अप्रैल को इसमें गिरावट आएगी।बलांगीर, कालाहांडी, सोनपुर और सुंदरगढ़ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जाएगा।
राज्य में तापमान 14 अप्रैल यानी पणा संक्रांति से गिर सकता है। तटीय ओडिशा में उमस बढ़ेगी।13 और 14 अप्रैल को उत्तरी तट और आसपास के इलाकों में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
9 अप्रैल को ऐसा रहेगा मौसम
9 अप्रैल को बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, मयूरभंज, केंदुझर, सुंदरगढ़, रायगढ़ा, कोरापुट, मालकानगिरी और नवरंगपुर में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें-
फिर दिखेगा तूफान और बारिश का रौद्र रूप, इन 8 जिलों में बढ़ेगी टेंशन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।