Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Weather: ओडिशा में कालबैसाखी पर लगेगा ब्रेक, फिर से तापमान में आएगा उछाल; 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा

    Odisha Weather News ओडिशा में कालबैसाखी की वजह से गर्मी पर लगा ब्रेक एक बार फिर से हट जाएगा। आज से एक बार फिर तापमान बढ़ेगा। 13 अप्रैल तक तापमान फिर से 40 डिग्री को छू जाएगा। प्रदेश में लगातार तीन दिनों से कालबैसाखी के प्रभाव से गर्मी में ब्रेक लग गया था। विभिन्न जिलों में आंधी-तूफान से तापमान में 3 से 12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी।

    By Sheshnath Rai Edited By: Arijita Sen Updated: Wed, 10 Apr 2024 10:46 AM (IST)
    Hero Image
    ओडिशा में कालबैसाखी के बाद अब तापमान में फिर से इजाफा होगा।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में कालबैसाखी पर ब्रेक लगेगा और आज से एक बार फिर तापमान बढ़ेगा। 13 अप्रैल तक तापमान फिर से 40 डिग्री को छू जाएगा। तट के साथ-साथ आंतरिक ओडिशा में भी स्थिति अनियंत्रित होगी। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने लू न चलने पर भी असहनीय मौसम की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कालबैसाखी ने गर्मी पर लगाया था ब्रेक

    प्रदेश में लगातार तीन दिनों से चल रही कालबैसाखी के प्रभाव से गर्मी में ब्रेक लग गया था। विभिन्न जिलों में वज्रपात की घटना के साथ आंधी-तूफान से तापमान में 3 से 12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज और कल केवल दक्षिण ओडिशा में हल्की वर्षा होने की संभावना है। ओडिशा के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

    अब तापमान में होगा इजाफा

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों में राज्य में 2 से 4 डिसे तक तापमान बढ़ेगा। 13 अप्रैल के बाद से राज्य में पछुआ हवा चलेगी और दिन का तापमान बढ़ने की सम्भावना है। कुछ अंदरुनी तथा पश्चिम ओडिशा में कई जिलों में 40 डिसे तक पहुंचने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें:

    Odisha News: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, स्टेटिक सर्विलांस टीम तैनात; संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर

    भुवनेश्वर में नेशनल लेवल महिला खिलाड़ी का शव बरामद, हत्‍या या आत्‍महत्‍या? पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा