Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भुवनेश्वर में नेशनल लेवल महिला खिलाड़ी का शव बरामद, हत्‍या या आत्‍महत्‍या? पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीएमसी ऑफिस के पीछे हॉस्‍टल से एक नेशनल लेवल बैडमिंटन एवं खोखो खिलाड़ी का शव बरामद किया गया है। महिला खिलाड़ी की पहचान पुरी जिले के डेलांग जगदलपुर की सरोजिनी सुंदर के रूप में हुई है। अब यह हत्‍या है या आत्‍महत्‍या इसका पता पुलिस लगाने का प्रयास कर रही है।

    By Sheshnath Rai Edited By: Arijita Sen Updated: Tue, 09 Apr 2024 11:02 AM (IST)
    Hero Image
    नेशनल लेवल बाॅक्सिंग एवं खोखो खिलाड़ी सरोजिनी सुंदर की फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक राज्य स्तर की महिला खिलाड़ी का शव बरामद किया गया है। महिला खिलाड़ी का शव भुवनेश्वर में पुराने बीएमसी कार्यालय के पीछे हॉस्टल से बरामद किया गया है। महिला खिलाड़ी की पहचान पुरी जिले के डेलांग जगदलपुर की सरोजिनी सुंदर के रूप में हुई है।हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला खिलाड़ी की हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    जानकारी मुताबिक, महिला खिलाड़ी का शव भुवनेश्वर कोर्ट के पीछे हरिहर विद्यापीठ के पास किराए के मकान से लटका मिला। बरगढ़ पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कैपिटल अस्पताल भेज दिया गया है।

    सरोजिनी की मौत पर उठ रहे सवाल

    सरोजिनी राज्य स्तरीय बाॅक्सिंग एवं खोखो खिलाड़ी हैं। पिछले कुछ सालों से वह राजधानी में रह रही थी और कटक रोड पर एक बाइक शोरूम में काम कर रही थी। हालांकि, कैसे और किन परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हुई, यह अब एक बड़ा सवालिया निशान है।

    बेटी की मृत्यु की खबर सुनने के बाद सरोजिनी के परिवार के सदस्य भुवनेश्वर पहुंचे हैं। परिवार वाले भी इस पर कुछ स्पष्ट नहीं कह पा रहे हैं। परिवार ने कहा है कि बेटी का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने सरोजिनी के काल डिटेल की जांच करने के साथ ही उसके साथियों से पूछताछ कर रही है।

    ये भी पढ़ें: 

    Odisha News: गरीबों की राशन में हेराफेरी! राजगांगपुर में 346 कार्ड धारक लापता, लाखों रुपये सहायता राशि वापस

    यहां का पानी पीकर भरी जवानी में बूढ़े हो रहे लोग, कई जान से हाथ गंंवा बैठे; गांव छोड़कर भागने को हुए मजबूर