विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Politics: प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे ओडिशा भाजपा के विधायक, 2024 की रणनीति पर होगी चर्चा

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 18 Dec 2023 08:47 AM (IST)

ओडिशा में अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तरफ से तैयारियां तेज कर ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे ओडिशा भाजपा के विधायक
प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे ओडिशा भाजपा के विधायक

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक, सांसद, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल के साथ 27 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने वाले हैं।

22 दिसंबर को 22 विधायक होंगे दिल्‍ली के लिए रवाना

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी 22 विधायक 27 दिसंबर को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान आगामी 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के विधायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल व सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर आगामी 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

बैठक में सत्‍तारूढ़ बीजद के खिलाफ तय होगी रणनीति

भाजपा के वरिष्ठ विधायक प्रदीप्त नायक ने कहा है कि नई दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ बैठक में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के खिलाफ रणनीति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल होंगे।

राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में मिली भारी सफलता के बाद हम एक समूह के रूप में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात नहीं की है। ऐसे में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर अपनी शुभकामना देंगे।

इसके अलावा हमारे पास चर्चा करने के लिए कई मुद्दे भी हैं जैसे राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का अपहरण कर रही है। यहां उल्लेखनीय है कि बैठक में आगामी चुनावों के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर मंथन हो सकता है।

भाजपा का यह दौरा नाटक: कांग्रेस

भाजपा नेताओं के दौरे को नाटक करार देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश राउतराय ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता बीजद के खिलाफ लड़ने के लिए धन लाने के वास्ते दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने (भाजपा और बीजद) पहले ही फैसला कर लिया है कि वे एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में बीजद की जीत सुनिश्चित करने के लिए पहले ही योजना बना ली है और योजना के अनुसार, वीके पांडियन ने अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

चुनाव से पहले इस तरह की गतिविधियां: बीजद विधायक

बीजद विधायक अमर शतपथी ने कहा है कि चुनाव से पहले इस तरह की गतिविधियां आम हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है। उनका यह आरोप निराधार है कि राज्य सरकार केंद्रीय योजनाओं का अपहरण कर रही है। यहां तक कि केंद्र सरकार भी केंद्रीय योजनाओं के उचित कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार की सराहना कर रही है।

यह भी पढ़ें: Odisha Accident: राउरकेला में भीषण सड़क हादसा, हाइवा-ऑटो की टक्कर में पांच की मौत; पिकनिक मना घर लौट रहे थे सभी

यह भी पढ़ें: Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन दुर्घटना से पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, 51.37 करोड़ रुपये की दी सहायता