Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: नदी किनारे कपड़ा धो रही महिला पर झपटा मगरमच्छ, ले गया पानी के अंदर, क्षत-विक्षत शव हुआ बरामद

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 11:03 AM (IST)

    Odisha News in Hindi ज्योत्सना जेना बुधवार सुबह कपड़े धोने के लिए विरूपा नदी पर गई थी। इसी दौरान उसे एक मगरमच्छ ने खींच लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और ओडीआरएएफ टीम को दी। काफी तलाशी के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव नदी से बाहर निकाला गया। लोगों ने प्रशासन को इस घटना के लिए जिम्‍मेदार ठहराया है।

    Hero Image
    जाजपुर में मगरमच्‍छ ने महिला को निगल लिया।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha News: ओडिशा में एक महिला को एक मगरमच्छ के निगल जाने की खबर सामने आयी है। यह घटना जाजपुर जिले के बरी ब्लॉक के पाटपुर में हुई। मृतक महिला की पहचान ज्योत्सना जेना के रूप में हुई है, जो अनाम चरण जेना की पत्नी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नदी से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद

    जानकारी के मुताबिक, ज्योत्सना बुधवार सुबह कपड़े धोने के लिए विरूपा नदी पर गई थी। इसी दौरान उसे एक मगरमच्छ ने खींच लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और ओडीआरएएफ टीम को दी।

    फायर ब्रिगेड और ओडीआरएएफ की टीम मौके पर पहुंची और ज्योत्सना की तलाश की। थोड़ी देर की तलाश के बाद नदी से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    लोगों ने प्रशासन पर लगाया घटना का आरोप

    ग्रामीणों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि विरूपा नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी के बारे में वन विभाग को बार-बार याद दिलाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन ने भी लोगों को सचेत नहीं किया है और न ही लोगों को नदी में जाने से रोका जा रहा है। ऐसे में आज इस तरह की घटना हुई है।

    बुजुर्ग को मगरमच्‍छ ने पानी के अंदर खींचा

    ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में भी मगरमच्‍छ का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। यहां घाघरा पंचायत के घगरदिया गांव से होकर बहने वाली ब्राह्मणी नदी में न जाने कितने लोग मगरमच्‍छ का शिकार हो गए।

    बीते 29 जून को हुई एक घटना में घगरदिया गांव निवासी गंगाधर तराई (65) नामक एक बुजुर्ग को मगरमच्‍छ ने पानी के अंदर खींच लिया। वह सुबह शौच के लिए नदी किनारे गए थे। यहां मगरमच्‍छ की वजह से एक 10 साल का मासूम भी काल के गाल में समा गया है। 

    बीते दिनों संबलपुर के एक फार्म हाउस में मछली पकड़ने की लालच में एक मगरमच्‍छ घुस आया था। गनीमत यह रही कि उसे समय पर पकड़ लिया गया।

    यह मगरमच्‍छ करीब पांच फुट लंबा और बारह किलो वजनी था। दरअसल, उस फार्म हाउस में एक तालाब है, जहां मछली की खेती की जाती है। शायद मछली खाने के लालच में मगरमच्छ तालाब में घुस गया था।

    comedy show banner