Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सत्ता के लालच में अंधी हो चुकी है कांग्रेस', NC से गठबंधन पर भड़के मोहन माझी, राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 12:04 PM (IST)

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि वह सत्ता के लालच में अंधी हो गई है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर देश के लोगों के सामने अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अलग झंडे के नेशनल कॉन्फ्रेंस के वादे का समर्थन करती है?

    Hero Image
    ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर दागे 10 सवाल। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बिना सत्ता के कांग्रेस पार्टी पानी के बिना मछली की तरह है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है।

    उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर देश के लोगों के सामने अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लालच में अंधी हो गई है। कांग्रेस सत्ता की खातिर देश में अराजकता, अस्थिरता, नफरत पैदा करने से नहीं कतराती है।

    माझी ने कहा कि विभाजनकारी और राष्ट्र विरोधी तत्वों से हाथ मिलाकर उसने बार-बार देशवासियों के हितों और राष्ट्र की सुरक्षा को खतरे में डाला है। इसने देश की सुरक्षा, संप्रभुता और एकता को भी खतरे में डाल दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने हितों को साधने के लिए अब्दुल्ला परिवार के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। इससे आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

    उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे और कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों पर देश के लोगों को स्पष्ट करना चाहिए।

    1. क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अलग झंडे के नेशनल कॉन्फ्रेंस के वादे का समर्थन करती है?
    2. क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को एक बार फिर बहाल करने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के वादे का समर्थन करती है?
    3. क्या वह जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों को बढ़ाकर अशांत माहौल बनाने का समर्थन करती है?
    4. क्या कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर के लोगों से बात करके अलगाववादियों को बढ़ावा देने और शांति और सौहार्द स्थापित करने के बजाय परम दुश्मन पाकिस्तान से बात करने का समर्थन हासिल है?
    5. क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध शुरू करने की आड़ में सीमा पर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?
    6. क्या कांग्रेस सेना और उनके परिवार के सदस्यों पर पथराव में शामिल लोगों को सरकारी नौकरी देने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के फैसले का समर्थन करती है?
    7. नेशनल कॉन्फ्रेंस दलितों, गुर्जरों, बकरबाल और पहाड़वासियों के आरक्षण व्यवस्था को खत्म कर उनके साथ अन्याय करने जा रही है। क्या कांग्रेस पार्टी इसका समर्थन कर रही है?
    8. क्या कांग्रेस 'शंकराचार्य पर्वत' को 'तकत-ए-सुलेमान' और 'हरि पर्वत' को 'कोह-ए-मारन' में बदलने की नेशनल कॉन्फ्रेंस की चाल का समर्थन करती है?
    9. क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को फिर से भ्रष्टाचार की ओर धकेलने और उसे पाकिस्तान समर्थित विशिष्ट परिवार को सौंपने की राजनीति का समर्थन करती है?
    10. क्या कांग्रेस जम्मू और घाटी क्षेत्र के निवासियों के साथ भेदभाव करके और अस्थिरता पैदा करके और जम्मू-कश्मीर को स्वायत्तता देकर नेशनल कांफ्रेंस की विभाजनकारी राजनीति का समर्थन करती है?

    यह भी पढ़ें: ओडिशा सरकार की महिलाओं को सौगात, सुभद्रा योजना के तहत हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपये; दो किस्तों में मिलेगी राशि

    Rajya Sabha Election: ओडिशा BJP के साथ हो गया खेला, राज्यसभा की 1 सीट पर दो नेताओं ने कर दिया नामांकन