Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Lockdown: ओडिशा के इस जिले में 30 जून तक लॉकडाउन, सख्‍ती से लागू हुए कई नियम

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Mon, 15 Jun 2020 09:19 AM (IST)

    Coronavirus Lockdown ओडिशा के गंजाम जि‍ले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए 30 जून तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

    Coronavirus Lockdown: ओडिशा के इस जिले में 30 जून तक लॉकडाउन, सख्‍ती से लागू हुए कई नियम

    भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के गंजाम जिले को 14 जून से 30 जून तक लॉकडाउन कर दिया गया है। जिले में अब केवल अत्यावश्यक सामग्री की दुकानें ही खुलेंगी वह भी सीमित समय तक। वाहनों के आवागमन पर पूर्व रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह जानकारी रविवार को पत्रकार सम्मेलन के जरिए गंजाम के जिलाधीश विजय अमृता कुलांगे एवं एसपी ब्रजेश राय ने दी है। जिलाधीश ने कहा है कि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण यह निर्णय लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाधीश कुलांगे ने कहा है कि लॉकडाउन के समय अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक केवल अत्यावश्यक सामग्री मिलने वाली दुकानें एवं दवा स्टोर को खोलने की इजाजत दी गई है। मनरेगा कार्य जारी रहेगा। जिले में बस, कार एवं आटो आवागमन को 30 जून तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर नहीं निकलना है। अत्यावश्यक सेवा करने वालों के लिए पास की व्यवस्था की गई है। इस बार इस नियम को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाएगा, नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

    इस इसके साथ ही राज्य सरकार की तरफ से शनिवार एवं रविवार को किया जा रहा शटडाउन भी जिले में जारी रहेगा। प्रत्येक दिन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक लगने वाला कर्फ्यू भी जारी रहेगा। जिलाधीश ने कहा है कि वर्तमान समय तक जिले में 2 लाख प्रवासी विभिन्न राज्यों से वापस आ चुके हैं। अब प्रवासियों के आने की उम्मीद कम है। डेढ़ लाख प्रवासी श्रमिकों को निजी संगरोध में रखा गया है। 

    अब तक जिले में 682 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। इसमें से 578 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में इस समय 98 सक्रिय मामले हैं, जिनका कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है और अब तक 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अब मानसूनी बारिश भी शुरु हो गई है। ऐसे में सामूहिक संक्रमण फैलने की सम्भावना अधिक है। ऐसे में आज से 30 जून तक लॉकडाउन करने का यह निर्णय लिया गया है।