विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha: मोदी-पटनायक की चौतरफा घेराबंदी की तैयारी में I.N.D.I.A गठबंधन, इन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेंगी पार्टियां

By Sheshnath RaiEdited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 16 Oct 2023 04:20 PM (IST)

ओडिशा में केंद्र और राज्य के खिलाफ विपक्षी गठबंधन अगले महीने से सड़क पर आंदोलन करेगी। इसे लेकर कांग्रेस कार्यालय ...और पढ़ें

मोदी-पटनायक की चौतरफा घेराबंदी की तैयारी में I.N.D.I.A गठबंधन
मोदी-पटनायक की चौतरफा घेराबंदी की तैयारी में I.N.D.I.A गठबंधन

HighLights

  1. नवंबर और दिसंबर में निकाली जाएगी चार स्थानों पर संयुक्त सार्वजनिक रैली
  2. शरत पटनायक की अध्यक्षता में समन्वय समिति का किया गया गठन

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक की अध्यक्षता में गैर-भाजपा और गैर-बीजद राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक हुई। नेताओं की सलाह पर 16 विपक्षी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की 17 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया है।

समिति के अध्यक्ष पीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक हैं, जबकि पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन समन्वयक हैं और सभी घटक राजनीतिक दलों के नेता सदस्य हैं। बैठक में आने वाले दिनों में बीजेडी और बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनांदोलन करने का निर्णय लिया गया।

इन मुद्दों को लेकर आंदोलकर करने की तैयारी 

बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि राज्य में आसमान छूती मूल्य वृद्धि, अत्यधिक बेरोजगारी की समस्या, व्यापक भ्रष्टाचार, कृषि और किसानों की समस्या, महिला उत्पीड़न आदि के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया है कि राज्य में लगातार बढ़ रहे जन आक्रोश को आंदोलन का रूप देने के लिए नवंबर के पहले सप्ताह में रायगढ़ा, दूसरे सप्ताह में राउरकेला, दिसंबर के पहले सप्ताह में संबलपुर और दूसरे सप्ताह में बालेश्वर में जनाक्रोश आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में माकपा के राज्य सचिव अभय साहू, सीपीआईएम के राज्य सचिव अली किशोर पटनायक, सुरेश पाणिग्रही, सीपीआई (एमएल) के सचिव युधिष्ठिर महापात्र, पूर्व विधायक राधाकांत सेठी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राज्य सचिव ज्योतिरंजन महापात्र और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन महांती शामिल रहे।

इसके अलावा भाकपा माले-रेड स्टार की राज्य सचिव प्रमिला बेहरा, एनसीपी के राज्य अध्यक्ष विक्रम स्वांई, आरपीआई के राज्य मुख्य सेक अब्दुल वाली, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रतिनिधि सुदीप्त दास, सौम्य रंजन स्वांई, समाजवादी पार्टी के महासचिव संजय नायक, तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि नंदन पाल और समता क्रांति दल के प्रभात सामंतराय भी बैठक में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: बहन को याद करते हुए नवीन पटनायक आज नहीं मना रहे अपना जन्‍मदिन, पिछले महीने ही हुआ था निधन

यह भी पढ़ें: Odisha: राउरकेला में बीजद की जन संपर्क पदयात्रा में उमड़ा जन सैलाब, श्रम मंत्री ने कहा- नवीन बाबू हैं विकास पुरुष...

यह भी पढ़ें: पुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मोदी जी! क्‍या पीएम का होगा सीएम पटनायक से मुकाबला? मतदान से पहले शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म