विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मोदी जी! क्‍या पीएम का होगा सीएम पटनायक से मुकाबला? मतदान से पहले शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Fri, 13 Oct 2023 02:21 PM (IST)

Odisha News साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले ओडिशा में तमाम चर्चाओं का दौर शुरू हो गया ...और पढ़ें

पीएम मोदी और ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की फाइल फोटो।
पीएम मोदी और ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। 2024 के आम चुनाव में चर्चा है कि प्रधानमंत्री पुरी लोकसभा क्षेत्र से और मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पुरी से भाजपा विधायक जयंत षड़गी और बीजद के वरिष्ठ नेता रामकृष्ण दास महापात्रा की टिप्पणियां इस चर्चा का आधार हैं।

साल 2019 में भी लगाया गया था अनुमान

जिस तरह से यह खबर दोनों दलों में चर्चा का विषय बनी हुई है, उसी तरह स्थानीय लोगों में इसे लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है।

हालांकि, इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2019 का आम चुनाव पुरी लोकसभा क्षेत्र से लड़ने की चर्चा थी, जो कि बाद में गलत साबित हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र अंतिम समय में लोकसभा उम्मीदवार बने। संबित पात्र जीत नहीं सके, लेकिन पुरी लोकसभा सीट से उन्हें अच्छे वोट मिले।

भाजपा को अकेले पुरी निर्वाचन क्षेत्र से बीजद की तुलना में 27,000 अधिक वोट मिले। दूसरी ओर, बीजद का गढ़ माने जाने वाले पुरी और ब्रह्मगिरि विधानसभा क्षेत्र भी बीजद के हाथ से निकल गए।

दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पिछले आम चुनाव में भाजपा के इस करिश्मे ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें: Sikkim Flood: त्रासदी में बलिदान ओडिशा के जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, CM ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री यहां से चुनाव लड़े तो, हम जीतेंगे

चर्चा है कि भाजपा को रोकने के लिए बीजू जनता दल (बीजद) पुरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को मैदान में उतारेगी।

बीजद के वरिष्ठ नेता रामकृष्ण दास महापात्र ने कहा है, हम चाहते हैं और प्रस्ताव भी दिए हैं कि मुख्यमंत्री पुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें। अगर मुख्यमंत्री चुनाव लड़ते हैं, तो हम सब पार्टी से ऊपर उठकर उनका स्वागत करेंगे। पुरी में काफी विकास कार्य चल रहे हैं। जो काम बचे हुए हैं वो पूरे हो सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक जयंत षडंगी ने कहा है कि हमने सुना है कि प्रधानमंत्री पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पुरी के लोग इसका स्वागत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए। इससे विश्व दरबार में पुरी की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। हमारे ठाकुर बड़े ठाकुर हैं, विश्व प्रसिद्ध ठाकुर हैं, यहां से अगर मोदी जी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनते हैं, तो हम सात से सात विधानसभा सीटें जीतेंगे।

यह भी पढ़ें: संबलपुर में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों से लदा ट्रक पलटने से 4 लोगों ने तोड़ा दम, कंटेनर में लदे 20 से अधिक मवेशियों की भी मौत