विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली चलो! ओडिशा से 22 विधायकों की टीम राजधानी करेंगे कूच, प्रधानमंत्री से कहेंगे- यहां भी भेजिए ED, CBI

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 12 Oct 2023 03:32 PM (IST)

Odisha Politics ओडिशा से 22 सदस्‍यीय भाजपा विधायकों की टीम दिल्‍ली जाएगी। वहां ये राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...और पढ़ें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा के नेतृत्व में ओडिशा भाजपा के 22 सदस्यीय विधायक दल दिल्ली जाएंगे। हालांकि, भाजपा विधायक टीम कब जाएगी, इसके लिए अभी तक निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

दिल्‍ली दौरे के लिए तैयार भाजपा विधायक दल की टीम

भाजपा विधायक दल की टीम अपने दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं भारतीय चुनाव आयोग से मिलेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक उन्हें ओडिशा में शासन प्रणाली के बारे में जानकारी देंगे। ओडिशा में सरकार संविधान के हिसाब से नहीं चल रही है। यहां चपरासी से लेकर आईएएस तक हर कोई दलीय आधार पर काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Odisha Weather: ये क्‍या हुआ ओडिशा की आबोहवा को...! सर्दी के मौसम में होने लगा है गर्मी का एहसास, घर से निकलने में डर रहे लोग

ओडिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्‍याचार

भाजपा विधायक दल इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे। इस संदर्भ में विरोधी दल के नेता जयनारायण मिश्रा ने कहा है कि हम राष्ट्रपति से मिलेंगे और उनसे सचिव के मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहेंगे। हम गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे और उन्हें ओडिशा में कानून-व्यवस्था की स्थिति और भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार से अवगत कराएंगे।

ईडी, सीबीआई को ओडिशा आने का न्‍यौता

प्रधानमंत्री के साथ ओडिशा की पूरी राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, मगर यहां पर ईडी, सीबीआई नहीं आ रही है।

ईडी, सीबीआई दूसरे राज्यों में जा रही है तो फिर ओडिशा क्यों नहीं आ रही हैं, उन्हें ओडिशा आना चाहिए, इसके लिए मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें: सबको रुलाकर चल बसा गुलूपापा...इंसान की तरह निभाई हर जिम्‍मेदारी, गमगीन परिवार ने रखी शोक सभा; कराया ब्राह्मण भोज