विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Weather: ये क्‍या हुआ ओडिशा की आबोहवा को...! सर्दी के मौसम में होने लगा है गर्मी का एहसास, घर से निकलने में डर रहे लोग

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 12 Oct 2023 01:30 PM (IST)

Odisha Weather News सर्दियां शुरू होने का समय आ गया है। कहीं-कहीं गुलाबी ठंड का एहसास भी होने लगा है ...और पढ़ें

ओडिशा में सर्दियां शुरू होने से पहले गर्मी से जूझ रहे लोग।
ओडिशा में सर्दियां शुरू होने से पहले गर्मी से जूझ रहे लोग।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पूरा ओडिशा इस वक्‍त गर्मी की चपेट में है। ऐसे समय में जब ओडिशा में सर्दियां दस्‍तक देने वाली है, तट से लेकर उपनगरों तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लगातार पांच दिनों से बारिश नहीं हुई है। आसमान से बादल गायब हो गए हैं।

घरों से निकलने हो रहा मुश्‍किल

उत्तरी हवाओं की कमी के कारण दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन यह 43 डिग्री की तरह महसूस हो रहा है।

सूरज की चिलचिलाती किरणों के साथ उच्च आर्द्रता के कारण लोगों को सुबह 10 बजे ही अपने घरों से बाहर निकलने से पहले दो बार सोचना पड़ता है।

तटीय ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक, चांदबाली, बालेश्वर, पारादीप, गोपालपुर जैसे शहरों दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा शुष्‍क

इस बीच, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग में कहा है कि ओडिशा में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी बारिश या हवा चलने की संभावना नहीं है। ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एच आर बिस्वास ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है। भुवनेश्वर में तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: दिन में हुई पिटाई, रात में अचानक सीने में होने लगा तेज दर्द, शिक्षक पर दसवीं के छात्र की मौत का लगा आरोप

कुछ इतना है शहरों का तापमान

दिन में 21 शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि सात शहरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चांदबाली में राज्य में सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बालेश्वर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, पारादीप में 36.5 डिग्री, गोपालपुर में 36.2 डिग्री, अनुगुल में 36.1 डिग्री, नयागढ़ में 36 डिग्री और बौद्ध में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बिस्वास ने बताया कि कोरापुट और दरिंगबाड़ी को छोड़कर अन्य सभी शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: हॉकी स्टार अमित रोहिदास और दीप ग्रेस एक्का मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने दिया सम्‍मान, लाखों-करोड़ों रुपये का दिया चेक