विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Jharkhand: आज रांची में आसमान रहेगा पूरी तरह से साफ, राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 12 Oct 2023 08:40 AM (IST)

झारखंड में मानसून लगभग समाप्त होने के कगार पर है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. रांची में आज रहेगा न्यूनतम 21 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान
  2. रामगढ़ में आज रहेगा न्यूनतम 23.0 और अधिकतम 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। आज पूरे राज्य में कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं है। वहीं, गर्मी और गरज-चमक को लेकर भी मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। झारखंड की राजधानी रांची में आज आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

मानसून अब राज्य में लगभग समाप्त होने के कगार पर है। इस बीच, राज्य में लगभग सभी जगहों पर तापमान में थोड़ी गिरावट भी देखी गई है। वहीं, बीते दिनों लोगों ने कुछ जगहों पर हल्की बारिश का भी अनुभव किया है। आज भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। 

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला में मौसम का हाल

आज चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में गुरुवार को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में उमस परेशान करेगी जबकि शाम में मौसम सुहाना होगा। 

पलामू ,गढ़वा व लातेहार में वर्षा नहीं हुई। इसलिए अधिकतम में तापमान में बढ़ोतरी जारी है। अधिकतम तापमान में 0.2 डिसे की बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में 0. 4 डिसे की कमी हुई है। इस कारण लोगों को रात में उमस भरी गर्मी से थोड़ी निजात मिली है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिसे व न्यूनतम तापमान 22.8 डिसे रहा। अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना बनी है।

चतरा और कोडरमा में मौसम का हाल

इसके अलावा, चतरा में भी आज आसमान साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हवा की गति भी सामान्य रहेगी। वहीं, कोडरमा में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Weather Bihar: पटना सहित 16 जिलों का गिरा तापमान, आज उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार

यह भी पढ़ें- आज सात जिलों में हल्की वर्षा का अनुमान, जानें पटना सहित बाकी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का हाल