विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha: राउरकेला में बीजद की जन संपर्क पदयात्रा में उमड़ा जन सैलाब, श्रम मंत्री ने कहा- नवीन बाबू हैं विकास पुरुष...

By Rajesh SahuEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 16 Oct 2023 09:00 AM (IST)

Odisha News ओडिशा के राउरकेला शहर में बीजद ने रविवार को जन संपर्क पदयात्रा निकाली जिसमें हजारों की संख्‍या में ...और पढ़ें

बीजद के जन संर्पक पद यात्रा में जनता को संबोधित करते श्रम मंत्री शारदा नायक।
बीजद के जन संर्पक पद यात्रा में जनता को संबोधित करते श्रम मंत्री शारदा नायक।

जागरण संवाददाता, राउरकेला। ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के साढ़े चार करोड़ वासियों के हमेशा हित करने वाले नवीन बाबू विकास पुरुष हैं। वे कहते नहीं, बल्कि करके दिखाते है। रविवार को बीजू जनता दल की जन संपर्क पदयात्रा में राज्य के श्रम मंत्री शारदा प्रसाद नायक ने यह बात कही।

सीएम के विकास कार्यों से प्रभावित हैं दूसरे पार्टी के नेता: श्रम मंत्री

बीजद के टाउन अध्यक्ष गगन पंड़ा के नेतृत्व में निकली बीजद की जनसंपर्क पदयात्रा में श्रम मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के विकास कार्य से आकर्षित होकर आज बंडामुंडा के सैकड़ों भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर बीजद में शामिल हुए हैं।

मंत्री नायक ने कहा कि उनके पास फिलहाल भाजपा, कांग्रेस और झामुमो के नेता और कार्यकर्ता हजारों की संख्या में बीजद का दामन थामने के लिए आवेदन किए हैं। उन सभी को बीजद में शामिल करने के लिए शीघ्र ही एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मंत्री ने आगे कहा कि इससे बीजद और शक्तिशाली होगी। आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक केवल राउरकेला ही नहींं, बल्कि पूरे ओडिशा का विकास कर रहे हैं। उन्होंने सभी वर्ग, जाति और धर्म के लोगों को विकास में शामिल किया है, जो हम लोगों के लिए गर्व की बात है।

बीजद के जन संर्पक पद यात्रा में बीजद का झंड़ा लिए बड़ी संख्या में शामिल सर्मथक

जन संपर्क पदयात्रा में जुटी हजारों की भीड़

रविवार की सुबह बिसरा चौक से बीजद की जन संपर्क पदयात्रा में मंत्री शारदा के साथ हजारों की संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता हाथ में बीजद का झंडा लिए नवीन पटनायक जिंदाबाद, शारदा नायक जिंदाबाद का नारा लगाते हुए पैदल निकले।

यह जनसंपर्क पदयात्रा बिसरा रोड से निकल कर मुख्य मार्ग होते हुए बिसरा रोड़, मधूसुदन चौक, पुराना टैक्सी स्टैंड, नाला रोड चौक, पुराना स्टेशन चौक, प्लांट साइट से डेली मार्केट, मंगल भवन, कचहरी रोड, उदितनगर होते हुए आंबेडकर चौक में समाप्त हुई।

यह भी पढ़ें: ओडिशा पूरे देश में बना मछली उत्‍पादन करने वाला चौथा सबसे बड़ा राज्‍य, निर्यात में भी है अव्‍वल

पदयात्रा के साथ चलते बीजेडी नेता

पदयात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम 

जन संपर्क पदयात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर हर चौक में पुलिस बल तैनात किया गया था। जन संपर्क के दौरान शहर के विभिन्न संस्थाओं की ओर से जगह-जगह स्वागत करने के साथ पदयात्रा में शामिल लोगों के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया।

इस जन संपर्क पदयात्रा में जयंत मिश्रा, बुलु महांती, विनोद सिंह, प्रवीण गर्ग, डा. जीतेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व नगरपाल रश्मिबाला मिश्र, संतोष नायक, श्याम सुंदर पंड़ा, रतन पंड़ा, प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक प्रफुल्ल माझी, बीरमित्रपुर नगरपाल संदीप मिश्रा, विश्वजीत दे समेत बड़ी संख्या में बीजद कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Odisha News: आदिवासी लड़की ने किया पिता का अंतिम संस्कार, टूटी पुरानी परंपराओं की जंजीर