विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहन को याद करते हुए नवीन पटनायक आज नहीं मना रहे अपना जन्‍मदिन, पिछले महीने ही हुआ था निधन

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 16 Oct 2023 02:42 PM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2023 03:11 PM (IST)

Naveen Patnaik Birthday ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक का आज 78वां जन्‍मदिन है। बहरहाल वह अपना जन्‍मदिन नहीं मना रहे ...और पढ़ें

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक का
ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक का

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज अपना 78वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। हालांकि, बीते महीने बहन गीता मेहता का निधन होने के कारण इस बार उन्‍होंने अपना जन्‍मदिन नहीं मनाया है।  बावजूद इसके सोशल मीडिया के जरिए उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं भेजने वालों का तांता लगा रहा। 

मुख्‍यमंत्री को बधाई देने वालों का तांता

मुख्‍यमंत्री के शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ शरीर व दीर्घायु की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उनके लम्बी आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।

वहीं ओडिशा के राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल ने अपनी शुभकामना देते हुए स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की है।

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए स्वस्थ एवं लंबी आयु की कामना की है।

यह भी पढ़ें: Odisha: राउरकेला में बीजद की जन संपर्क पदयात्रा में उमड़ा जन सैलाब, श्रम मंत्री ने कहा- नवीन बाबू हैं विकास पुरुष...

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक ने नवीन पटनायको को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि महाप्रभु जगन्नाथ आशीर्वाद आपर सदैव बना रहे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना देते हुए लिखा है कि मां कामाख्या से राष्ट्र सेवा में लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अनूठे ढंग से अपनी रेत कला के माध्यम से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जन्म दिन की शुभकामना दी है। पटनायक ने सुनहली रेत पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की छवि बनाकर जगन्नाथ महाप्रभु से लम्बी आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।

पुरी जगन्नाथ मंदिर के सामने सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दीप जलाकार महाप्रभु से मुख्यमंत्री की लम्बी आयु स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की है। बीजद समर्थकों ने भुवनेश्वर लिंगराज मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही मुख्यमंत्री के स्वस्थ दीर्घायु की कामना की है।

यह भी पढ़ें: सुबह सवेरे खेत जा रहे किसान के लिए हाथी बना यमराज, पैरों तले कुचलकर दी दर्दनाक मौत, अचानक से आया सामने फिर...