Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha news: पत्नी और सास की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया, केले के पत्ते से सबूत मिटाने की कोशिश

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 03:01 PM (IST)

    ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर उनके शवों को घर के पीछे दफना दिया। आरोपी ने शवों को दफनाने के बाद उस जगह पर पेड़ भी लगा दिए थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    पत्नी और सास की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया। फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, बड़बिल। ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी और सास की बेरहमी की हत्या कर उनके शव को घर के पीछे वाले हिस्से में गाड़ दिया। दोनों महिलाएं कई दिनों से लापता थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो वह हैरान रह गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने पाया कि आरोपी ने हत्या कर न सिर्फ शव को गाड़ा था बल्कि उसके ऊपर पेड़ भी लगा दिए थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिलाओं में सोनाली दलाई (23) और उसकी मां सुमती दलाई (55) के रूप में हुई है।

    पुलिस ने मुख्य आरोपी और सोनाली के पति देवाशीष पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों महिलाएं 19 जुलाई से लापता थीं। जब गांव वालों को घर के पीछे की जमीन खोदी हुई दिखी और सोनाली लगातार नजर नहीं आई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने जब घर के पीछे की खुदाई कराई, तो वहां से दोनों महिलाओं की सड़ी-गली लाशें बरामद हुईं। आरोपी ने हत्या के बाद शवों को घर के पीछे गड्ढे में दबाकर केले से पत्तों से ढक दिया था।

    उसके ऊपर से केले के पेड़ लगा दिए थे, ताकि किसी को शक न हो। आरोपी देवाशीष ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि मैंने हत्या से चार दिन पहले ही गड्ढा खोदा था।

    15 जुलाई को मैंने पत्थर से वार कर दोनों की हत्या की और फिर उन्हें घसीटते हुए वहां ले जाकर गाड़ दिया। उसके ऊपर से केले के पेड़ लगा दिए थे। अब मैं कुछ और कहने की हालत में नहीं हूं।

    यह भी पढ़ें- एम्स भुवनेश्वर में महिला अटेंडेंट का यौन उत्पीड़न, एक नर्सिंग अधिकारी गिरफ्तार