Odisha के तीन जिलों में है सोने की खदान, विधानसभा में खदान मंत्री ने दी जानकारी
Odisha Gold Mines ओडिशा के तीन जिलों की मिट्टी के नीचे सोने के की खदान है। यह जानकारी खदान मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने सोमवार को विधानसभा में दी है। राज्य खान और भूविज्ञान निदेशालय माध्यम से पता चला कि राज्य के तीन जिलों में सोने के अयस्क का भंडारण है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के तीन जिलों की मिट्टी के नीचे सोने के की खदान है। यह जानकारी खदान मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने सोमवार को विधानसभा में दी है। मंत्री ने बीजू जनता दल के विधायक सुधीर सामल के लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी है।
इन 3 जिलों में है सोने की खदान
मंत्री ने कहा है कि राज्य खान और भूविज्ञान निदेशालय और भारतीय सर्वेक्षण (जीएसआई) के माध्यम से प्रारंभिक जांच से पता चला है कि राज्य के तीन जिलों में मिट्टी के नीचे सोने के अयस्क का भंडारण है। इन तीन जिलों में देवगढ़, केन्दुझर और मयूरभंज जिला शामिल है। इन तीन जिलों के विभिन्न हिस्सों में सोने की खदान है।
तीनों जिलों में कहां-कहां मिलेगा खजाना
मंत्री ने कहा कि देवगढ़ जिले के अदास क्षेत्र में तांबे के पत्थर के साथ 1685 किलो सोना भी है। केंदुझर के गोपुर, गाजीपुर और कुशकला इलाके में भी सोने के पत्थर हैं। मंत्री ने बताया कि इसी तरह मयूरभंज जिले के यशीपुर, सूर्यागुडा, रुआनसी, इदेलकूचा, मारेदिही और सुलेईपाट (धुसुरा पहाड़) और बादाम पहाड़ में सोने के पत्थर होने की जानकारी मिली है। देवगढ़ के अदास क्षेत्र में सोने और तांबे के पत्थरों के साथ तांबा, चांदी और निकेल होने के बारे में भी जानकारी मिली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।