पूर्व मंत्री कमला दास ने दुनिया को कहा अलविदा, नवीन पटनायक की कैबिनेट में संभाल चुकी हैं अहम जिम्मेदारी
ओडिशा की पूर्व मंंत्री कमला दास का कटक में निधन हो गया है। उन्होंने कटक के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। मृत्यु के समय उनकी उम्र 79 वर्ष थी। बीती रात 12 बजकर 15 मिनट पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा।वह बीजू पटनायक एवं नवीन पटनायक की कैबिनेट में मंत्री रह चुकी हैं।

जासं, भुवनेश्वर। पूर्व मंत्री कमला दास का निधन हो गया है। कटक के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत्यु के समय उनकी उम्र 79 वर्ष थी। कमला दास का बीती रात 12 बजकर 15 मिनट पर इलाज के दौरान निधन हो गया।
फेफड़ों में हो गया था संक्रमण
कमला दास के फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। शुरुआत में राजधानी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।बाद में उन्हें कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि कल रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
ପୂର୍ବତନ ବିଧାୟିକା ତଥା ମନ୍ତ୍ରୀ ଡାଃ କମଳା ଦାସଙ୍କ ଦେହାନ୍ତ ବିଷୟରେ ଜାଣି ମୁଁ ଦୁଃଖିତ। ଜନସେବାରେ ତାଙ୍କର କାର୍ଯ୍ୟ ସର୍ବଦା ସ୍ମରଣୀୟ ରହିବ। ତାଙ୍କ ଅମର ଆତ୍ମାର ସଦଗତି କାମନା କରିବା ସହ ଶୋକସନ୍ତପ୍ତ ପରିବାର ସଦସ୍ୟଙ୍କ ପ୍ରତି ମୋର ସମବେଦନା ଜଣାଉଛି।
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) April 12, 2024
इस तरह से ली थी ओडिशा की राजनीति में एंट्री
कमला दास एक राजनीतिज्ञ थीं। वह जनता दल के कार्यकर्ता के रूप में ओडिशा की राजनीति में आईं। हालांकि, बाद में वह बीजू जनता दल के गठन के बाद बीजद में शामिल हो गईं और बाद में बीजद छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2014 में उन्होंने फिर से कांग्रेस छोड़ दी और बीजद में शामिल हो गईं। कमला ने ओडिशा विधानसभा में विधायक के साथ-साथ मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
कुछ ऐसा रहा अब तक का राजनीतिक सफर
कमला दास ने जनता दल के प्रतिनिधि के रूप में भोगराई विधानसभा क्षेत्र से 1990 का चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की। वह 1990 से 1995 तक विधायक रहीं। उन्होंने 10वीं ओडिशा विधानसभा में बीजू पटनायक कैबिनेट में मंत्री के रूप में कार्य किया।
पहली बार 24 जुलाई, 1990 से 4 जनवरी, 1993 तक राज्य शिक्षा और युवा सेवा मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 4 जनवरी, 1993 से 15 मार्च, 1995 तक राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया।
1995 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में, उन्होंने फिर से भोगराई विधानसभा क्षेत्र से जनता दल के प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ा।वह ओडिशा की 11 वीं विधानसभा के लिए चुनी गई।उन्होंने 1995 से 2000 तक काम किया।
इस दौरान नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल का गठन हुआ और कमला बीजू जनता दल में शामिल हो गईं। 2000 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में, उन्होंने फिर से भोगराई विधानसभा क्षेत्र से बीजू जनता दल के प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ा।
वह 12 वीं ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गई।12वीं ओडिशा विधानसभा में, वह नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में दो विभागों की मंत्री थी।
कमला 6 मार्च, 2000 से 9 जुलाई, 2001 तक महिला एवं बाल विकास कल्याण तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री रहीं। इसके बाद उन्होंने बीजू जनता दल छोड़ दिया और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गई।हालांकि, 2014 में वह बीजू जनता दल में लौट आयी।
1945 को पैदा हुईं थी कमला दास
कमला दास का जन्म 16 अगस्त 1945 को हुआ था। उनके पिता का नाम गया प्रसाद पात्रा था। उन्होंने एक मेडिकल छात्र के रूप में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और फिर एम.एस. किया। कमला का विवाह काली कुमार दास से हुआ था। कमला दास का अंतिम संस्कार भोगराई के शंकारी गांव में किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।