यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Abasar Beuria passed away: पूर्व भारतीय राजदूत अवसर बेउरिया का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Abasar Beuria passed away पूर्व राजदूत अवसर बेउरिया का 80 साल की आयु में निधन हो गया। हृदय गति रुक ...और पढ़ें

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Abasar Beuria passed away: पूर्व राजदूत अवसर बेउरिया का निधन हो गया है। भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में बुधवार देर रात को उन्होंने अंतिम श्वास ली है। मृत्यु के समय उनकी उम्र 80 साल थी।
खबर के मुताबिक बुधवार देर रात को अवसर बेउरिया के सीने दर्द हुआ था। इसके तुरन्त बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अवसर बेउरिया की हृदय की गति रुक जाने से मृत्यु होने की जानकारी उनकी पत्नी तृप्ति ने दी है।
मेडागास्कर में भारतीय राजदूत के रूप में कार्य किया
स्व.अवसर बेउरिया ने जापान, रूस, अमेरिका, यूएई, म्यांमार, श्रीलंका और मेडागास्कर में भारतीय दूतावासों में काम किया है। उन्होंने सितंबर 1999 से नवंबर 2001 तक अफ्रीकी देश मेडागास्कर में भारतीय राजदूत के रूप में कार्य किया। विभिन्न देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान अधिकांश समय अवसर बेउरिया भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जुड़े रहे।
समाचार पत्रों में स्तंभकार के रूप में भी बनायी पहचान
भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service) में शामिल होने से पहले, उन्होंने एक बैंक अधिकारी और अध्यापक के रूप में काम किया। उन्होंने रेवेंसा कॉलेज (Ravensa College) से स्नातक तथा उत्कल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। सेवानिवृत्ति के बाद ओडिआ और अंग्रेजी समाचार पत्रों के लिए एक स्तंभकार के रूप में काम किया।
वह विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी शामिल थे। उन्होंने सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में भी काफी काम किया है। भुवनेश्वर आचार्य बिहार में मौजूद रिजियोनल म्यूजियम आफ नेचरल हिस्ट्री के प्रति उनका बड़ा योगदान है।
अवसर बेउरिया की दो बेटियां अमेरिका में हैं। अवसर बेउरिया की पत्नी ने कहा है कि दोनों बेटियों के आने के बाद ही उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
MP News: बेटियों की गवाही सुन पिता को मिला तलाक, मां के लगाये आरोप बेबुनियाद
JIO टावर लगाने को लेकर विवाद, कार्यपालक अधिकारी के ऊपर नगर परिषद अध्यक्ष ने फेंकी फाइल
