Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खत्म हुआ गायक ह्यूमन सागर और पत्नी श्रेया मिश्रा का पारिवारिक विवाद: दोनों एक साथ रहने को हुए तैयार

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 03:43 PM (IST)

    मशहूर उड़िया गायक ह्यूमन सागर और पत्नी श्रेया मिश्रा का पारिवारिक विवाद सुलझ गया है। दोनों पुलिस की काउंसिलिंग के बाद साथ रहने को तैयार हो गए हैं। दोनों के बीच काफी लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था।

    Hero Image
    गायक ह्यूमन सागर और पत्नी श्रेया मिश्रा की फाइल फोटो

    शेषनाथ राय, कटक। गायक ह्यूमन सागर और पत्नी श्रेया मिश्रा का पारिवारिक विवाद सुलझ गया है। एसपी अमिताभ महापात्र ने उक्त जानकारी दी है। एसपी ने कहा है कि कुछ दिन के बाद श्रेया मिश्रा अपने पति ह्यूमन सागर के घर जाकर रहेंगी। वहीं श्रेया ने भी कहा है कि वह अपने पति ह्यूमन सागर के साथ रहेंगी। ह्यूमन सागर और उसकी मां ने भी यही बात दोहराई है। ह्यूमन सागर ने कहा है कि हमारे बीच समझौता हो गया है, हम एक साथ होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने की दोनों की काउंसिलिंग

    गौरतलब है कि ह्यूमन सागर और पत्नी श्रेया मिश्रा आज महिला थाने पहुंचे। ह्यूमन सागर के साथ उसकी मां शेफाली सुना भी थाने आई थी। यह दूसरी बार था जब पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग की। आज दोनों ने महिला थाने में एसपी अमिताभ महापात्र और महिला थाने के अधिकारियों की मौजूदगी में अपने फैसले से अवगत कराया।

    पति-पत्‍नी साथ रहने को हुए तैयार

    यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले श्रेया ने महिला थाने में ह्यूमन सागर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में ह्यूमन सागर और श्रेया मिश्रा को काउंसलिंग के लिए महिला थाने बुलाया गया। काउंसलिंग के बाद दोनों को दो दिन का समय दिया गया। बाद में श्रेया ने अधिकारियों को सूचित किया कि वह निजी कारणों से थाने नहीं आ सकी और 30 तारीख को आई। दोनों आज पुलिस थाने में पेश हुए जिसके बाद दोनों की काउंसलिंग की गई और दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए।

    गायक पर लगा था घरेलू हिंसा का आरोप

    बता दें कि मशहूर उड़िया गायक ह्यूमन पर अपनी पत्‍नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। इसी के साथ पार्श्‍वगायक पर अपनी पत्‍नी पर जबरन धर्म बदलने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगा। हालांकि, उन्‍होंने इन सभी आरोपों को सिरे से इंकार करते हुए खुद को बेकसूर बताया था। 

    यहां पढ़ें पूरी खबर- ह्यूमेन सागर पर लगा पत्‍नी पर जबरन धर्म बदलने के लिए दबाव डालने का आरोप, ससुरालवालों से दहेज लेने का भी खुलासा