विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhiraj Sahu के ठिकानों से IT को मिले अहम सुराग, नोटों से जुड़ सकते हैं हवाला ऑपरेटरों-शेल कंपनियों के तार

By Kamal Kumar BiswasEdited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 12 Dec 2023 09:33 AM (IST)

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर ओडिशा में सोमवार को भी आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस ...और पढ़ें

Dhiraj Sahu के ठिकानों से IT को मिले अहम सुराग
Dhiraj Sahu के ठिकानों से IT को मिले अहम सुराग

HighLights

  1. छापेमारी में विभाग ने करीब तीन किलोग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किए
  2. ओडिशा में कई स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी सोमवार को भी हुई

जागरण संवाददाता, अनुगुल। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीर प्रसाद साहू की शराब कंपनियों, आवासीय परिसरों तथा कंपनी के अधिकारियों के पास से आयकर विभाग द्वारा भारी मात्रा में बरामद रकम का आंकड़ा अभी और आगे बढ़ सकता है।

ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर और टिटलागढ़ में स्थित एसबीआइ की तीन शाखाओं में चल रही बरामद नोटों की गिनती रविवार रात पूरी हो गई थी। अब तक वहां 351 करोड़ रुपये गिने जा चुके हैं, लेकिन साहू के कुछ अन्य ठिकानों से बरामद नोटों की गिनती अभी बाकी है।

हवाला ऑपरेटरों तथा शेल कंपनियों की भूमिका

अब तक की सबसे बड़ी नकदी जब्ती के इस मामले में आयकर विभाग को हवाला ऑपरेटरों तथा शेल कंपनियों की भूमिका की भी भनक लगी है। विभाग इस अवैध धन की बरामदगी से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर रहा है। आयकर विभाग की क्षेत्रीय जांच शाखा ने पूरे मामले पर एक अंतरिम रिपोर्ट केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को भी भेजी है।

आयकर विभाग ने देसी शराब की नकद बिक्री में टैक्स चोरी के संदेह में ओडिशा में स्थित धीरज साहू के परिवार के स्वामित्व वाली शराब कंपनी बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के कार्यालयों तथा अन्य ठिकानों पर लगातार छह दिनों तक छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। इस क्रम में ओडिशा, झारखंड और बंगाल में साहू से जुड़े तीन दर्जन परिसरों की तलाशी ली गई।

छापेमारी में तीन किलो सोने के आभूषण भी जब्त

छापेमारी में विभाग ने करीब तीन किलोग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किए। सूत्रों ने कहा कि इन तीन राज्यों में काम करने वाले कई हवाला आपरेटर और कुछ ‘शेल’ या संदिग्ध कंपनियों को आयकर विभाग ने जांच के दायरे में लाया हैं, क्योंकि तलाशी और भारी नकदी की बरामदगी के दौरान उनकी भूमिका के संकेत देने वाले दस्तावेज बरामद हुए हैं।

कई स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी सोमवार को भी हुई

उधर, ओडिशा में बलांगीर, संबलपुर, राउरकेला समेत कई स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी सोमवार को भी जारी रही। आयकर टीम साहू से जुड़े शराब कारोबारियों, कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों और फंड मैनेजरों से पूछताछ कर रही है।

साथ ही छापेमारी में बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस बीच साहू परिवार की शराब कंपनी मेसर्स बलदेव साहू एंड संस के बलांगीर और टिटिलागढ़ स्थित शराब भट्ठी के कार्यालय से मिले 316 करोड़ रुपये में सोमवार को 285 करोड़ रुपये बलांगीर स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में आयकर विभाग की ओर से जमा करा दिए गए।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बलांगीर स्थित सुदपाड़ा शराब भट्ठी के प्रभारी बंटी साहू और मैनेजर राजेश तिवारी समेत टिटिलागढ़ शराब भट्ठी के प्रभारी संजय साहू की पत्नी आरती साहू से भी सोमवार को पूछताछ की। आरती साहू से पूछताछ के दौरान टिटिलागढ़ स्थित एक्सिस बैंक और उत्कल ग्रामीण बैंक में लाकर होने की जानकारी मिलने के बाद आयकर टीम ने उन लाकरों को खोलकर तलाशी ली। इन लाकरों से कुछ गहने भी बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Odisha: ओडिशा में एक ही दिन में लखपति बना मछुआरा, जाल में फंसी तेलिया बोरेई मछली, कीमत जानकर रह जाओगे दंग

ये भी पढ़ें: Odisha News: CM नवीन पटनायक ने राज्य को दी बड़ी सौगात, भुवनेश्वर कलिंग स्टेडियम में खुला देश का सबसे बड़ा खेल विज्ञान केन्द्र