यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha: ओडिशा में एक ही दिन में लखपति बना मछुआरा, जाल में फंसी तेलिया बोरेई मछली, कीमत जानकर रह जाओगे दंग
ओडिशा में एक मछुआरे को आज किश्मत ने एक ही झटके में लखपति बना दिया। मछुआरे ने पारादीप शहर में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में एक मछुआरे को आज किश्मत ने एक ही झटके में लखपति बना दिया। मछुआरे ने पारादीप शहर में आज तीन क्विंटल तेलिया बोरेई मछली बेचकर करीब 25 लाख रुपये की कमाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मछुआरे ने पारादीप समुद्र से आज सुबह 17 तेलिया बोरेई मछली पकड़ी। बेशकीमती मछली के जाल में आते ही मछुआरे ने तुरन्त पारादीप फिशिंग हार्बर पहुंचा और फिर इस मछली की नीलामी की।
17 तेलिया बोरेई मछली का वजन तीन क्वींटल था
इसके बाद वहां पहले से मौजूद कुछ व्यापारियों ने इस मछली को आठ हजार रुपया प्रति किलो के हिसाब से खरीद लिया। 17 तेलिया बोरेई मछली का वजन तीन क्वींटल था। ऐसे में आठ हजार रुपया प्रति किलो के हिसाब से भुगतान कर व्यापारी ने सभी मछलियों को खरीद लिया।
गौरतलब है कि तेलिया बोरेई मछली कभी-कभी गहरे समुद्र में पकड़ी जाती है। इनमें कई औषधीय गुण होते हैं। उनके शरीर के अंगों का उपयोग दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में किया जाता है। दुर्लभ मछली की भारत और विदेशों में दवा कंपनियों के बीच भारी मांग है। ऐसे में आज जब मछुआरे की जाल में यह मछली आयी तो उसने बिना किसी देरी किए पारादीप फिशिंग हर्बर पहुंच गया।
