Dhenkanal Lok Sabha Chunav Result 2024: ढेंकानाल लोकसभा सीट पर BJP उम्मीदवार को मिली जीत, पाले में आए इतने वोट
Dhenkanal Lok Sabha Election Result 2024 ढेंकानाल लोकसभा सीट पर चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी परचम लहराया है। इस बार के ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Dhenkanal Lok Sabha Election Result 2024 ढेंकानाल लोकसभा सीट का चुनावी परिणाम खत्म हुआ। इस लोकसभा सीट से भाजपा के रुद्र नारायण पाणि 598721 को जीत मिली। वहीं बिजद के अभिनाश समल 522154 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजू जनता दल के महेश साहू सांसद चुने गए थे। इन्हें 522884 वोट प्राप्त हुए थे। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के रुद्र नारायण पाणि थे।
इस बार किस-किसने लड़ा चुनाव
1. अभिनाश सामल- बीजू जनता दल
2. प्रफुल्ल कुमार नाइक- बहुजन समाज पार्टी
3. रुद्र नारायण पाणि- भारतीय जनता पार्टी
4. सश्मिता बेहरा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5. मानसी स्वैन- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
6. स्वप्ना रानी जेम्स- उत्कल समाज
7. कैलास चंद्र प्रधान- निर्दलीय
8. जनार्दन नाइक- निर्दलीय
9. प्रियब्रत गरनाइक- निर्दलीय
10. महेश्वर साहू- निर्दलीय
1952 से 2019 तक चुने गए सांसद
महेश साहू- बीजद (2019)
तथागत सत्पथी- बीजद (2014)
तथागत सत्पथी- बीजद (2009)
तथागत सत्पथी- बीजद (2004)
कामाख्या प्रसाद सिंह देव- कांग्रेस (1999)
तथागत सत्पथी- बीजद (1998)
कामाख्या प्रसाद सिंह देव- कांग्रेस (1996)
राजा कामाख्या प्रसाद सिंह देव महिन्द्र बहादुर-कांग्रेस (1991)
भजमन बेहरा- जनता दल (1989)
राजा कामाख्या प्रसाद सिंह देव महिन्द्र बहादुर-कांग्रेस (1984)
राजा कामाख्या प्रसाद सिंह देव महिन्द्र बहादुर-कांग्रेस (1980)
देबेंद्र सत्पथी- भारतीय लोक दल (1977)
देबेंद्र सत्पथी- कांग्रेस (1971)
आर के पी एस डी एम बहादुर- स्वतंत्र पार्टी (1967)
बैष्णब चरण पटनायक- कांग्रेस (1962)
सुरेंद्र मोहंती- ऑल इंडिया गणतंत्र परिषद (1957)
निरंजन जेना- कांग्रेस (1952)
ढेंकानाल (Dhenkanal) लोकसभा सीट का इतिहास
ढेंकानाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ओडिशा का महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। सवर जनजाति के मध्ययुगीन मुखिया ढेंका के नाम पर बसा यह क्षेत्र जिले का मुख्यालय भी है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में कांग्रेस के निरंजन जेना सांसद चुने गए थे।
साल 1957 में हुए दूसरे लोकसभा चुनाव में ऑल इंडिया गणतंत्र परिषद के सुरेंद्र मोहंती को इस सीट से विजय प्राप्त हुई थी। अब तक इस सीट पर सबसे ज्यादा 4 बार बीजद के तथागत सत्पथी सांसद चुने गए हैं।
साल 2014 में ढेंकनाल लोकसभा क्षेत्र से बीजद के तथागत सत्पथी सांसद चुने गए थे और उन्हें 453277 वोट मिले थे। उन्होंने अपना निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रुद्र नारायण पेनी को 137340 वोटों से हराया था। बता दें कि इस सीट पर 2014 में कुल 76.43 प्रतिशत वोट पड़े।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।