Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bolangir Lok Sabha Chunav Result 2024: बलांगीर लोकसभा सीट BJP उम्मीदवार की जीत, इन उम्मीदवारों को पछाड़ा

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 05:16 PM (IST)

    Bolangir Lok Sabha Election Result 2024 बलांगीर लोकसभा चुनाव सीट के नतीजे आ चुके हैं। इस सीट पर 20 मई को देश के पांचवे चरण में मतदान हुआ था और यहां से 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहे जिसमें बीजेपी बीजद कांग्रेस सहित कई पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इनमें 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव लड़ा है।

    Hero Image
    बलांगीर लोकसभा सीट पर किसकी होगी जीत?

    डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Bolangir Lok Sabha Election Result 2024 बलांगीर लोकसभा चुनाव सीट का चुनावी नतीजा जारी हो चुका है। इस सीट पर बीजेपी को जीत दर्ज हुई। इस सीट से भाजपा की संगीता कुमारी सिंह देव 617744 वोटों के साथ जीत मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं बात करें बीजद के प्रत्याशियों की, तो इस सीट पर बीजद के सुरेंद्र सिंह भोई को 485080 मत प्रदान हुए। कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज कुमार मिश्रा को 230874 वोट मिले हैं। 

    इस सीट पर 20 मई को देश के पांचवे चरण में मतदान हुआ था। इस सीट से 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिसमें बीजेपी, बीजद, कांग्रेस सहित कई पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को टिकट दिया।

    इनमें से 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव लड़ा है। कल इस सीट के परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी।

    इन प्रत्याशियों ने आजमाई इस बार अपनी किस्मत

    जगदीश चंद्र बिभार- बहुजन समाज पार्टी

    मनोज कुमार मिश्रा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

    संगीता कुमारी सिंह देव- भारतीय जनता पार्टी

    सुरेंद्र सिंह भोई- बीजू जनता दल

    अक्षय दीशरी- राष्ट्रीय अपनी पार्टी

    मधुसूदन बारिक- अंबेडकरवादी पार्टी ऑफ इंडिया

    राजेश कुमार पांडा- एकम सनातन भारत दल

    सुनील कुमार भोई- समाजवादी युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)

    बलराम सा- वैष्णव

    बलराम सिंह यादव- वैष्णव

    बलांगिर (Bolangir) लोकसभी सीट का इतिहास

    बलांगिर लोकसभा सीट पर पहली बार साल 1962 में मतदान हुआ था और समय स्वतंत्र पार्टी के ह्रषिकेश महानंद इस सीट से सांसद चुने गए थे। इनके अलावा पहली बार साल 1998 में BJP ने इस सीट पर पहली बार जीत दर्ज की थी।

    यहां के राजपरिवार की बहू संगीता कुमारी सिंहदेव इस सीट से सांसद बनीं। वह साल 1999 और 2004 में भी इस सीट से विजयी बनी थीं। पिछले लोक सभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा की संगीता कुमारी सिंह देव ने 498086 वोट के साथ अपनी जीत दर्ज कराई थी।

    ये भी पढ़ें-

    Bhadrak Lok Sabha Chunav Result 2024: भद्रक लोकसभा सीट पर इनके बीच हुआ मुकाबला, कौन जीतेगा चुनावी जंग?

    Nabrangpur Lok Sabha Chunav Result 2024 : ओडिशा के नबरंगपुर सीट पर कांग्रेस और BJD में कांटे की टक्‍कर, कौन मारेगा बाजी?