Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhadrak Lok Sabha Chunav Result 2024: भदरक लोकसभा सीट पर इन उम्मीदवारों के बीच हुआ मुकाबला, BJP ने जीती चुनावी जंग

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:32 PM (IST)

    भदरक लोकसभा संसदीय क्षेत्र के नतीजे आज यानी 4 जून को जारी कर दिए गए हें। इस सीट पर भाजपा के अभिमन्यु सेठी बीजद की मंजुलता मंडल और कांग्रेस के अनन्त प्रसाद सेठी सहित 8 उम्मीदवारों का दांव लगा है। इनमें से 2 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। ऐसे में ओडिशा के लोगों की नजर इस सीट के नतीजों पर भी हैं और यहां मुकाबला दिलचस्प रहा।

    Hero Image
    भद्रक लोकसभा सीट पर इनके बीच हुआ मुकाबला

    डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Bhadrak Lok Sabha Election Result 2024 भदरक लोकसभा संसदीय क्षेत्र में भाजपा के अभिमन्यु सेठी को 573319 वोट से जीते। वहीं बीजद की प्रत्याशी मंजुलता मंडल को 481775 वोट के साथ इनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रहीं। 

    भदरक लोकसभा संसदीय क्षेत्र ओडिशा का महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र में से एक है। इस लोकसभा क्षेत्र में सोरो, सिमुलिया, बासुदेवपुर समेत सात विधानसभा सीटें आती हैं।

    बता दें कि लोकसभा सीट होने के साथ साथ एक विधानसभा सीट भी है। इस सीट पर ओडिशा के चौथे (देश के सातवें) चरण में 01 जून को मतदान हुआ। इस सीट पर लगभग 58 फिसदी से ज्यादा मतदान हुआ। इस सीट पर कुल 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भदरक लोकसभा सीट से बीजेपी के अभिमन्यु सेठी 407153 वोटों के साथ बढ़त बनाई हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजद की मंजुलता मंडल को 332144 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के अनन्त प्रसाद सेठी 154242 वोट मिले हैं।

    इस सीट से कितने प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

    एड. अर्जुन चरण मलिक- बहुजन समाज पार्टी

    अनन्त प्रसाद सेठी- इंडियन नेशनल कांग्रेस

    अभिमन्यु सेठी- भारतीय जनता पार्टी

    मंजुलता मंडल- बीजू जनता दल

    अंजन दास- आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया

    कीर्त्तन बिहारी मलिक- सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)

    बसन्त कुमार महालिक- निर्दलीय

    सर्बेश्वर बेहेरा- निर्दलीय

    भदरकलोकसभा सीट पर 1951 से 2019 तक ये रहे सांसद

    मंजुलता मंडल- बीजद (2019)

    अर्जुन चरण सेठी- बीजद (2009)

    अर्जुन चरण सेठी- बीजद (2009)

    अर्जुन चरण सेठी- बीजद (2004)

    अर्जुन चरण सेठी- बीजद (1999)

    अर्जुन चरण सेठी- बीजद (1998)

    मुरलीधर जेना- कांग्रेस (1996)

    अर्जुन चरण सेठी- बीजद (1991)

    मंगाराज मलिक- जनता दल (1989)

    अनंत प्रसाद सेठी- कांग्रेस (1984)

    अर्जुन चरण सेठी- बीजद (1980)

    बैरागी जेना- भारतीय लोक दल (1977)

    अर्जुन सेठी- कांग्रेस (1971)

    डी जेना- निर्दलीय (1967)

    कान्हू चरण जेना- कांग्रेस (1962)

    कान्हू चरण जेना- कांग्रेस (1952)

    भदरक(Bhadrak) लोकसभा सीट का इतिहास

    ओडिशा की भदरक लोकसभा सीट पर बीजद पार्टी के अर्जुन चरण सेठी सबसे ज्यादा बार जीतने वाले सांसद रहे हैं। उन्होंने इस सीट पर 7 बार जीत दर्ज की है।

    इससे पहले वाले साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजद की मंजुलता मंडल ने बाजी मारी थी और उन्हें 513045 वोट प्राप्त हुए थे। इस सीट पर सबसे पहले सांसद कांग्रेस के कान्हू चरण जेना बने थे।

    ये भी पढ़ें-

    Balasore Lok Sabha Chunav Result 2024: बालासोर सीट पर किसके सिर पर सजेगा ताज? 11 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

    Kendrapara Lok Sabha Chunav Result: किसके सिर सजेगा केंद्रपाड़ा का ताज? शह मात के खेल में कौन किस पर पड़ेगा भारी?