Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha: ओडिशा में चक्रवाती तूफान का खतरा, मछुआरे-आमजन रहें अलर्ट; बंगाल की खाड़ी में 80 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 03:10 PM (IST)

    बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन खतरनाक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में मच्छुआरों नहीं जाने की सलाह दी है। इसके अलावा 26 अक्टूबर तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी से भी मछुआरों को दूर रहने को कहा है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। बीते दिन बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन पूर्वोत्तर दिशा में 13 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है। अगले छह घंटों में इसके खतरनाक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। यह जानकारी आईएमडी भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमा शंकर दास ने दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह

    उन्होंने बताया कि आज शाम तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब हो जाएगी। वहीं, अगले दिन यानी कि विजयदशमी के दिन समुद्र की स्थिति और ज्यादा बहुत खराब हो जाएगी। ऐसे में वैज्ञानिक उमा शंकर ने मछुआरों को 25 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और 26 अक्टूबर तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है।

    वैज्ञानिक ने आगे कहा कि धान की कटाई के लिए यह सबसे समय है, इसलिए जो लोग कटाई कर रहे हैं उन्हें सलाह है कि वे इसे जल्दी से पूरा करें और इसे सुरक्षित स्थान पर रखें। उन्होंने बताया कि डीप डिप्रेशन की वजह से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

    पहले भी चक्रवात की जताई थी संभावना

    गौरतलब है कि मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने रविवार को भी कहा था कि दबाव का क्षेत्र भीषण गहरे दबाव में बदल सकता है और यह चक्रवात का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा था कि गहरे दबाव का क्षेत्र कल मध्यरात्रि तक कमजोर चक्रवात में तब्दील हो सकता है।

    जब यह चक्रवात का रूप ले लेता है तो हवा की अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटे हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि, ओडिशा पर इसका ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है। 

    यह भी पढ़ें- कमजोर चक्रवात का रूप धारण कर सकता है बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

    यह भी पढ़ें- बड़हिया में 135 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, महंगे ब्रांड देख पुलिस भी हैरान