विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस 70 उम्मीदवारों की पहली सूची इस दिन जारी करेगी, पूर्व MLA ने बेटी के लिए टिकट की दावेदारी जताई

By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 19 Feb 2024 04:42 PM (IST)

ओडिशा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र शर्मा ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। ...और पढ़ें

कांग्रेस 70 उम्मीदवारों की पहली सूची इस दिन जारी करेगी
कांग्रेस 70 उम्मीदवारों की पहली सूची इस दिन जारी करेगी

HighLights

  1. युवाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने की जरूरत- पूर्व विधायक देवेंद्र शर्मा
  2. राजनीति में आने से बेटी सरकारी सेवा से ले चुकी है सेवानिवृत्ति- देवेंद्र शर्मा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर।  ओडिशा में आली विधानसभा सीट के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह चाहते हैं कि उनकी जगह आली विधानसभा की सीट से उनकी बेटी देवस्मिता शर्मा विधायक उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ें। खुद देवेंद्र शर्मा ने मीडिया को यह जानकारी दी है। वहीं, दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया है कि पहले चरण में 70 उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 

पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि मैं 65 साल का हूं। मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।मेरी बेटी देवस्मिता कांग्रेस के टिकट पर आगामी चुनाव लड़ने की इच्छुक है। मेरी बेटी डॉक्टर है।उम्मीदवार बनने के लिए वह पहले ही सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुकी है। आली विधानसभा क्षेत्र से उसे विधायक पद का उम्मीदवार बनाने के लिए कांग्रेस चुनाव समिति के समक्ष आवेदन भी किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना लोकप्रियता की निशानी नहीं है।जनता की सेवा और बुरे वक्त में लोगों के साथ खड़े रहने का दायित्व जो लोग निभा सकते हैं, उसे राजनीति में आना चाहिए। मेरी बेटी में ये सभी गुण हैं।अगर वह चुनाव लड़ती हैं तो वह अच्छा प्रदर्शन करेगी, मुझे उम्मीद है।

युवाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने की जरूरत- पूर्व विधायक

पूर्व विधाक ने कहा कि युवाओं को हर क्षेत्र आगे लाने की जरूरत है। मेरी बेटी भी कांग्रेस पार्टी से शुरू से जुड़ी हुई है। वहीं देवेंद्र शर्मा की बेटी डॉ. देवस्मिता शर्मा ने कहा है कि मेरे दादा एवं पिता मेरे रोल मॉडल हैं। मैं उनकी प्रेरणा से आगे बढ़ना चाहती हूं।मैंने चिकित्सा सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने पिता की सलाह लेकर कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन किया है।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस 1 मार्च को अपने पहले चरण के टिकटों की घोषणा करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने आज यहां राज्य चुनाव समिति की बैठक में कहा कि पहले चरण में करीब 70 टिकटों की घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Odisha Road Accident: कटक में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार; पत्नी की मौत और पति-बेटी की हालत नाजुक

ये भी पढ़ें: ओडिशा में BJD विधायक की बढ़ी मुश्किलें, ताबड़तोड रेड के बाद अब ED ने भेजा समन; भूमि घोटाले में किया तलब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।