Odisha News: पुरी की बलंगा पीड़िता को दिल्ली एम्स के लिए किया जाएगा एयरलिफ्ट
भुवनेश्वर एम्स में इलाज करा रही पुरी जिले की बलंगा पीड़िता को एयरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है और सरकार हर संभव मदद कर रही है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि तीन लोगों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। एम्स भुवनेश्वर में इलाज करा रही पुरी जिले के बलंगा पीड़िता को एयरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली ले जाया जाएगा। एयरलिफ्ट रविवार दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे के बीच होगा।
एम्स निदेशक डॉ.आशुतोष बिस्वास ने यह जानकारी दी है। इस बीच, एम्स दिल्ली में पीड़िता के लिए बेड की व्यवस्था की गई है।
इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मीडिया को बताया था कि पीड़िता का भुवनेश्वर एम्स में इलाज चल रहा है। राज्य सरकार उनके इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी कर रही है।
वर्तमान स्थिति में, पीड़िता बात कर रही है। सरकार की ओर से सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। पीड़िता की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार पीड़ितों को एम्स दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट करने को तैयार है।
पुरी जिले के बलंगा नाबालिग लड़की को जिंदा जलाकार मारने का प्रयास करने वाली घटना पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था।
यह भी पढ़ें- एम्स में भर्ती नाबालिग लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने दिया बयान, बोली- तीन लोगों ने जिंदा जलाने का किया प्रयास
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।