Odisha News: हीराकुद डैम से महानदी में छोड़ा गया 1 लाख 70 हजार क्यूसेक पानी, 7 जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी
हीराकुद डैम से महानदी में 1 लाख 70 हजार क्युसेक लीटर पानी छोड़ा गया है। इससे ओडिशा के सात जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने राज्य के सात जिलों में इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें सम्बलपुर सोनपुर नयागढ़ पुरी कटक केन्द्रापड़ा जगतसिंहपुर जिला शामिल है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। हीराकुद जलभंडार से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। कटक मुंडली में आज सुबह 6 बजे तक 1 लाख 70 हजार क्यूसेक जल प्रवाहित हो रहा है।
हीराकुद डैम से छोड़े गए पानी के कारण महानदी के निचले इलाकों के जलमग्न होने की संभावना बढ़ गई है। इसके साथ नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
सात जिलों में अलर्ट जारी
महानदी से प्रभावित होने वाले 7 जिलों के जिलाधीशों को सतर्क रहने के लिए विशेष राहत आयुक्त ने निर्देश दिया है। इन जिलों में सम्बलपुर, सोनपुर, नयागढ़, पुरी, कटक, केन्द्रापड़ा, जगतसिंहपुर जिला शामिल है।
महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। इसके साथ ही प्रशासन ने गृहपालित पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने और उन्हें खुले में ना छोड़ने को कहा गया है।
तेजी से बढ़ रहा महानदी का जल स्तर
गौरतलब है कि हीराकुद जल भंडार से बाढ़ का पानी पहले खइरामाल और फिर बरमूल होते हुए मुंडली पहुंचा है। हीराकुद जलभंडार के 20 गेट खोले जाने के बाद महानदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा है।
प्रति सेकेंड निष्काषित हो रहा 2 लाख घन फुट पानी
हीराकुद डैम में वर्तमान में 614.85 फुट है। वर्तमान समय में डैम में प्रति सेकेंड 2 लाख 4 हजार 103 घन फुट जल प्रवेश कर रहा है, जबकि 3 लाख 45 हजार 326 घन फुट जल निष्काषित हो रहा है।पिछली रात से मुंडली से बाढ़ का पानी निष्काषित किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।