Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Vidhan Sabha: महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, विधानसभा में सीटी बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 04:47 PM (IST)

    ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस देखने को मिली। कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सीटी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। सदन में हंगामा जारी रहने रहने से विधानसभा अध्यक्ष सूरमा पाढ़ी ने सदन की कार्यवाही के पहले 12 बजे तक एवं फिर अपराह्न 4 बजे तक स्थगित कर दिया।

    Hero Image
    महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सीटी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। सदन में हंगामा जारी रहने रहने से विधानसभा अध्यक्ष सूरमा पाढ़ी ने सदन की कार्यवाही के पहले 12 बजे तक एवं फिर अपराह्न 4 बजे तक स्थगित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन में दिवंगत विधायक देवराज सेठी के निधन पर सबसे पहले उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिड़ा ने शोक प्रस्ताव पेश किया।

    विधानसभा में उठा महिला सुरक्षा का मुद्दा

    विपक्ष के नेता नवीन पटनायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र काडम ने इसका समर्थन किया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हर दिन की तरह विधानसभा में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

    कांग्रेस विधायकों ने सदन में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के पोडियम के पास आ गए और नारेबाजी करने लगे। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के अंदर सीटी बजाकर विरोध जताया।

    हालांकि, अध्यक्ष ने बार-बार सीटी बजाना बंद करने के लिए अनुरोध किया, मगर विधायकों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    दोपहर 12 बजे जब कार्यवाही पुन: शुरू हुई तो भी सदन में समान स्थिति लगे रहने से अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को अपराह्न 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

    डबल इंजन की सरकार में महिलाएं असुरक्षित

    कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचन्द्र काडम ने कहा है कि डबल इंजन सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है।

    कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाने वाले कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति को सदन में नहीं जाने दिया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के विधानसभा कमेटी गठन करने की मांग कांग्रेस विधायकों ने की है।

    यहां उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से विधानसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ रही है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बार-बार अनुरोध करने के बावजूद सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। विरोध दलों के हंगामा के चलते सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है।

    यह भी पढ़ें- 

    Odisha Vidhan Sabha: ओडिशा विधानसभा में BJP और कांग्रेस विधायकों में हाथापाई, कॉलर खींचने के बाद बढ़ा विवाद

    Odisha News: ओडिशा के लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, 5 हजार से ज्यादा डॉक्टरों की होगी जल्द नियुक्ति