Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha: गंजाम में खेलते बच्चे पर गिर गया चक्रवात आश्रय का गेट, दबकर मासूम की मौत, लोगों में आक्रोश

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 08:58 AM (IST)

    Odisha News पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला पबित्र पाहन गेट के भारी वजन से कुचल गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को गेट के मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    Hero Image
    गंजाम में चक्रवार द्वार गिरने से बच्चे की मौत

    अनुगुल, संतोष कुमार पांडेय। गंजाम में एक हादसे में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। खलीकोट पुलिस सीमा के तहत तुलसीपुर गांव में चक्रवात आश्रयस्थल का लोहे का गेट बच्चे पर गिर गया, हादसे के समय बच्चा खेल रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार चक्रवात शेल्टर का भारी लोहे का गेट नाबालिग लड़के पबित्र पाहना पर गिर गया। हादसे के समय बच्चा वहां खेल रहा था। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला पबित्र गेट के भारी वजन से कुचल गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को गेट के मलबे से बाहर निकाला गया। फिर उसे गंभीर हालत में उसे खलीकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां खलिकोट सीएचसी में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वहीं, इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने सरकार के निर्माण कार्य पर सवाल उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चक्रवात आश्रय स्थल एक मानक के तहत बनाया जाता है। निर्माण के दौरान इसके मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाता है लेकिन बिना चक्रवात या तूफान आए, एक छोटे से बच्चे के खेलने से अगर इसका गेट गिर जाए तो इससे सरकार की ओर से बनवाये गए चक्रवात आश्रय स्थलों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। 

    मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी, ओर तुलसीपुर गांव में बच्चे की मौत के बाद शोक की लहर है।

    Rourkela: गीतांजलि सुपरफास्ट ट्रेन में कोलकाता के युवक की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    Odisha Road Accident: सुंदरगढ़ में बैंड पार्टी से भरे पिकअप वाहन पलटने से 1 की मौत, 24 घायल

    comedy show banner
    comedy show banner